Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

गणतंत्र दिवस: यादों के झरोखें से

गणतंत्र दिवस: यादों के झरोखें से
आरंभ करने की तिथि :
Jan 10, 2017
अंतिम तिथि :
Jan 25, 2017
17:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

“हम भारत के लोग" नागरिकों की अधिकतम भागीदारी के साथ दुनिया के अग्रणी ...

“हम भारत के लोग" नागरिकों की अधिकतम भागीदारी के साथ दुनिया के अग्रणी लोकतंत्र होने पर गर्व महसूस करते हैं। सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक-आर्थिक तथा जातीय रंग के एक अनूठे मिश्रण के साथ भारत एक गणराज्य होने की 67 साल की विरासत के साथ गर्व से खड़ा है।

कुरुक्षेत्र (हरियाणा) जिला प्रशासन 2017 में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस की मेजबानी करने पर गर्व महसूस करता हैI हम सभी भारतीयों, देश और दुनिया भर के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं हमारे गणतंत्र दिवस के उस समारोह का हिस्सा बने जिसमें मैं उपस्थित था|

विशेष रूप से हमारे बड़ों और बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से, हम बेटे और बेटियों को अपने दादा दादी और माता पिता के पास जाने के लिए आमंत्रित करते हैं; किसी भी वर्ष के गणतंत्र दिवस में उनकी विशेष भागीदारी/उपस्थित को सुनें,फिर इन अनमोल स्मृतियों का ‘गणतंत्र दिवस यादों के झरोखे से’ यहाँ पर चर्चा करें|

हम दुनिया के उन सभी लोगों को आमंत्रित करते हैं जो भारत के किसी भी गर्वित गणतंत्र दिवस के गवाह रहे हों यह साझा करने के लिए के उनके लिए उस पल का क्या मूल्य है|

यह अवसर है हमारी देशभक्ति तथा देश के प्रति हमारे प्रेम के मूल्यों से एक दूसरे के साथ जुड़ने काI हमसे,आपके भारतीय होने के गर्व से जुड़ी संस्मरण-कहानियां-अनुभवों को साझा करें!

1. टेक्स्ट (MyGov पर पीडीएफ अथवा टेक्स्ट के रूप में पोस्ट करना)
2. वीडियो (यूट्यूब पर अपलोड करें तथा लिंक शेयर करे विवरण यहाँ पर)
3. ऑडियो (ऑडियो प्लेटफार्मों जैसे कि साउंडक्लाउड पर अपलोड करें और लिंक यहाँ शेयर करें परिचय यहाँ पर)

यह 15 दिवसीय 'गणतन्त्र मेला’ 11 जनवरी से 25 जनवरी तक का एक हिस्सा है| बच्चे,युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जैसे कि;प्रस्तावना गायन, देशभक्ति गीत गायन, गणतंत्र दिवस प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता| इनके साथ, जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र फेसबुक पेज भी अभियान चला रहा है गणतंत्र दिवस 2017 का जश्न मनाने के लिए।