Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

'पृथ्वी के लिए मेरा योगदान' पर आधारित 'अपने अद्वितीय आइडिया साझा करें'

Share you unique Ideas on the theme of Invest in Our Planet
आरंभ करने की तिथि :
Apr 22, 2022
अंतिम तिथि :
May 31, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत सरकार के अंतर्गत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, मौसम, जलवायु, महासागर ...

भारत सरकार के अंतर्गत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, मौसम, जलवायु, महासागर और तटीय राज्य, जल विज्ञान, भूकंप विज्ञान और प्राकृतिक खतरे सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ देश के लिए स्थायी रूप से समुद्री जीव और निर्जीव संसाधनों की खोज और पृथ्वी के ध्रुवों (आर्कटिक, अंटार्कटिक और हिमालय) के बारे में पता लगाना और उनके सृजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एमओईएस के बारे में अधिक जानकारी जानने के लिए इस लिकं पर जाएं-
https://www.moes.gov.in/ या आप में से कोई भी ट्विटर (@moesgoi), फेसबुक (@moesgoi), यूट्यूब (MoESgoi) और इंस्टाग्राम (@moesgoi) जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर जाकर मंत्रालय के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। पृथ्वी को सरंक्षित करने के प्रति प्रतिबद्ध होने का यही सही समय है। इस वर्ष पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय इस वर्ष की थीम, 'पृथ्वी के लिए मेरा योगदान' पर आधारित 'अपने अद्वितीय आइडिया साझा करें'। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हर क्षेत्र के लोग आमंत्रित है।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य- देश के उत्साही युवाओं को ना केवल अपने आइडिया साझा करनेके लिए प्रोत्साहित करना है बल्कि एक अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए अपने नए विचारों को लागू करना है। प्रतियोगिता अग्रेजी और हिन्दी में होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नियम और शर्तें:
1. MyGov.in पर निर्देशानुसार रजिस्टर करें।
2. प्रतिभागियों को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल्स को लाइक/फॉलो करना अनिवार्य होगा। (Facebook, Instagram, Twitter, Youtube)
3. डू ( कार्य) टास्क के तहत, जैसे ही आप अपने आइडिया MyGov पर शेयर करते हैं, आपसे आग्रह है कि आप इस कांटेस्ट में भाग लेने से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करें और MoES (@moesgoi) को टैग करने के साथ-साथ अपने 3 दोस्तों को भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित करें।
4. विजेता का निर्णय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय करेगा।
5. विचार 100 शब्दों से अधिक न हों
6. आप अपने आइडिया हिन्दी या अंग्रेजी में साझा कर सकते हैं।
7. पोस्ट में यह हैशटैग अवश्य लगाएं: #MyPledgeMyEarth & #MyMoES
8. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव द्वारा हस्ताक्षरित 3 शीर्ष विचारों को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Click here for Terms & Conditions (PDF-106 KB)

अंतिम तिथि : 31 मई, 2022