Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

सिविल सेवा दिवस के लिए सत्रः भारत में सिविल सेवा के विषय और चुनौतियां

Session for Civil Services Day: Context and Challenges of the Civil Services in India
आरंभ करने की तिथि :
Apr 01, 2015
अंतिम तिथि :
Apr 07, 2015
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

हर साल 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस का आयोजन किया जाता है, जहाँ सिविल ...

हर साल 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस का आयोजन किया जाता है, जहाँ सिविल सेवक नागरिकों के हितों के लिए खुद को पुनःसमर्पित करते हैं और सार्वजनिक सेवाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता एंव नवीनीकृत को दोहराते है। इस श्रृंखला के 9 वें सिविल सेवा दिवस का आयोजन विज्ञान भवन नई दिल्ली में 20-21 अप्रैल, 2015 को किया जा रहा है।

इस सम्मेलन का उद्देश्य सिविल सेवा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार करना, चर्चा करना और सुझावों का आदान प्रदान करना है। किसानों पर प्रस्तावित सम्मेलन के लिए निम्नलिखित विषयों पर सिविल सेवकों और जनता से सुझाव मांगें जा रहे हैः

1. सिविल सेवा को पिछले वर्षों में कैसे विकसित किया गया है? सेवा वितरण के प्रतिमान को कैसे बदल गया है और कथित परिवर्तन कैसा है?

2. हम किन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं? लोग हमसे क्या उम्मीद करते हैं? हमारे साझा मूल्य क्या होने चाहिए?

3. वर्तमान संदर्भ में सिविल सेवक किन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं? क्या नौकरी की सुरक्षा सिविल सेवाओं को प्रभावित करती है?

4. सिविल सेवा समाज और लोगों को बेहतर बनाने के लिए कैसे योगदान कर सकती हैं? मूल मानक क्या होने चाहिए? सिविल सेवकों को जागरुप और निपुण करने के लिए नई सीमाएं क्या हैं?