Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

बनाने की तिथि :31/08/2016
उपरोक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए क्लिक करें

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को तीन मुख्य विभागों, कृषि अनुसन्धान और शिक्षा विभाग (DARE), कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग (DAC&FW) तथा पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग (DAHD&F)।

कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग 27 अनुभागों में बंटा है और इसके 5 सम्बद्ध और 22 अधीनस्थ कार्यालय है जो राज्य स्तर की एजेंसियों के साथ समन्वय और उनके सम्बंधित क्षेत्रों में केंद्रीय योजनाएं लागू करने के उद्देश्य से देश भर में फैले हैं। इसके अलावा 2 सार्वजानिक उपक्रम, 9 स्वायत्त संस्थाएं, 10 राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं और एक प्राधिकरण भी इस विभाग के अधिकार क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। विभाग का उद्देश्य देश को खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करने और कृषि को एक निरंतर व लाभकारी रोज़गार बनाने के लिए कृषि जिंसों का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाना है। कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग का मिशन राज्य सरकारों और भारत सरकार के अन्य विभागों की सहायता से कृषि उत्पादन बढ़ाकर और मंत्रालय की योजनाओं के सफल क्रियान्वन द्वारा किसानों का हित सुनिश्चित करके कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित वृद्धि दर प्राप्त करना है।

इस ग्रुप का उद्देश्य कार्य, चर्चा, मतदान, ब्लॉग्स और वार्ता द्वारा नागरिकों से विचार विमर्श संभव बनाना है।

ट्विटर: https://twitter.com/agrigoi
फेसबुक: https://www.facebook.com/agriGoI/