Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

भारत के विकास के लिए प्रवासी भारतीयों का सहयोग

बनाने की तिथि :11/08/2014
उपरोक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए क्लिक करें

भारत के पास एक व्यापक प्रवासी नेटवर्क है जिसकी पहुँच दुनिया के हर हिस्से तक है और वें अपनी कड़ी मेहनत और वे-ऑफ-लाइफ के माध्यम से भारत को गौरवान्वित कर रहे है।

भारत के विकास के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हमारे प्रवासी भारतीय हमसे जुड़े और भारत के विकास में योगदान दें। यह समूह भी इसी कार्य के लिए है और हमारे प्रवासी भारतीयों को भारत के विकास की दिशा में लंबे समय तक स्थायी योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करने का प्रयास है। यह समूह प्रवासी भारतीयों को ब्रांड इंडिया का ऐम्बैसडर बनने के लिए सशक्त बनाता हैं। इस समूह के माध्यम से हमारे प्रवासी भारतीय राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपने सुझाव दे सकते हैं। इस प्रकार, यह समूह प्रवासी भारतीयों के लिए, प्रवासी भारतीयों द्वारा और प्रवासी भारतीयों के लिए है! समूह में कार्य और चर्चाएं होती हैं। यह कार्य ऑनलाइन और सतही दोनों स्तर पर होते हैं। चर्चा, विचारों को साझा करने में सक्षम बना कर, भारत के ब्रांड ऐम्बैसडर के रूप में, दुनिया भर के सभी प्रवासी भारतीयों को इस समूह के माध्यम से भारत के विकास की दिशा में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।