Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

DARPG हैकाथॉन

आरंभ करने की तिथि :
Nov 05, 2019
अंतिम तिथि :
Jan 12, 2020
17:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

विवरण: लोक शिकायत निवारण तंत्र के लिए नवीन समाधानों को आमंत्रित करने ...

विवरण: लोक शिकायत निवारण तंत्र के लिए नवीन समाधानों को आमंत्रित करने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय एक ऑनलाइन हैकाथॉन का संचालन कर रहे हैं। इसका मूल उद्देश्य देश में शिकायत निवारण तंत्र को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधान प्रदान करना है।

भागीदारी

यह प्रतियोगिता निम्न के लिए खुली है:
1. छात्र
2. शैक्षणिक
3. शोधकर्ता
4. कॉर्पोरेट
5. स्टार्ट-अप्स
6. एमएसएमई
7. समुदाय
8. व्यक्ति

हैकथॉन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलू

1. एक चैटबॉट बनाएं जो नागरिकों को सीपीजीआरएएमएस पोर्टल (https://pgportal.gov.in) पर समस्या से संबंधित सामान्य प्रश्नों के जरिए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाने और इसके त्वरित समाधान में मदद करेगा।

2. शिकायत दर्ज व इसके समाधान की अवधि को कम करने हेतु शिकायत निवारण प्रक्रिया को और अधिक मजबूत व डेटा-आधारित बनाएं । इसके लिए एआई और एमएल जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता था।

3. अधिक से अधिक नागरिकों की संतुष्टि के लिए लोक शिकायत निपटान की गुणवत्ता में सुधार।

4. शिकायत निवारण तंत्र को सुचारू व आसान बनाने के लिए डेटासेट का उपयोग कर एक प्रीडिक्टिव मॉडल बनाएं।

अपेक्षित श्रेणी

1. चैटबॉट
2. यूजर स्टोरी मैप / पाइपलाइन
3. आवेदन प्रणाली (वेब ​​और मोबाइल)
4. प्रीडिक्टिव मॉडल

पूरी जानकारी के लिए और भागीदारी के लिए वेबसाइट पर जाएँ

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ