Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 जिंगल प्रतियोगिता

International Day of Yoga 2022 Jingle Contest
आरंभ करने की तिथि :
Apr 06, 2022
अंतिम तिथि :
Jun 21, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

आयुष मंत्रालय (एमओए) आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2022 को मनाने के लिए ...

आयुष मंत्रालय (एमओए) आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2022 को मनाने के लिए देशवासियों से भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लेखित भाषा के अलावा अंग्रेजी या अन्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाओं में जिंगल बनाने का आह्वान करता है।

जिंगल उपयुक्त, प्रासंगिक और आकर्षक होना चाहिए। जागरूकता फैलाने के प्रयास के साथ-साथ यह सभी उम्र के लोगों को योग अपनाने हेतु भी प्रोत्साहित करना चाहिए। जिंगल किसी भी व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रुप से स्वस्थ रहने की महत्वता पर केंद्रित होना चाहिए।

यह देशवासियों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ IDY, 2022 में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने वाला चाहिए। योग, IDY और आयुष मंत्रालय द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, प्रतिभागी यहां विजिट कर सकते हैं https://yoga.ayush.gov.in/

इसमें प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाने, कोविड से लड़ने के लिए, स्ट्रेस को दूर करने, काम की उत्पादकता में सुधार आदि के लिए योग के नियमित अभ्यास के महत्व व अन्य पहलुओं को शामिल किया जा सकता है।

प्रतियोगिता का संक्षिप्त विवरण
प्रतिभागियों को अंग्रेजी एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य भाषाओं के साथ-साथ भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित किसी भी आधिकारिक भारतीय भाषा में एक स्क्रिप्ट और 25-30 सेकंड की अवधि की एक जिंगल प्रदान करना होगा- जो कि आसानी से समझने योग्य हो एवं अधिक से अधिक लोगों को पसंद आए।

प्रतिभागियों को किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे साउंडक्लाउड, यूट्यूब, गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स आदि पर उच्च गुणवत्ता वाली ऑडियो फाइल के प्रारूप में अपनी प्रविष्टि अपलोड करनी होगी और कमेंट सेक्शन में सार्वजनिक रूप से लिंक दर्ज करना होगा। स्क्रिप्ट को पीडीएफ में भी जमा किया जाना चाहिए।

एक विजेता प्रविष्टि को 25,000 रुपये की सम्मानित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून 2022 है।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें (PDF 110 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
2539
कुल
0
स्वीकृत
2539
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना