Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

अटल भूजल योजना (अटल जल) के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
May 20, 2020
अंतिम तिथि :
Jun 03, 2020
17:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

अटल भूजल योजना (अटल जल)- जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल ...

अटल भूजल योजना (अटल जल)- जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय की विश्व बैंक की सहायता से हाल ही में शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है। इसका उद्देश्य मांग प्रबंधन पर जोर देने के साथ सामुदायिक भागीदारी से भूजल संसाधनों के स्थायी प्रबंधन को सुविधा प्रदान करना है।

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग एतद् द्वारा रचनात्मक डिजाइनरों, कलाकारों और नवप्रवर्तकों, को अटल भूजल योजना (अटल जल) के लिए लोगो (प्रतीक चिन्ह) डिजाइनिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। प्रतियोगिता का विषय “अटल भूजल योजना (अटल जल) होगा, जो सामुदायिक रूप से संचालित भूजल प्रबंधन पर केन्द्रित होगा।“
इसे जनता के बीच योजना को बढ़ावा देने और प्रचारित करने और जल संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। लोगो (प्रतीक चिन्ह) योजना के अमल में लाने में सामुदायिक भागीदारी के महत्व को भी दर्शाएगा।

COVID-19 की स्थिति और विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को देखते हुए, यह स्पष्ट किया जाता है कि इस समय "प्रतिभागियों को हार्ड कॉपी भेजने की कोई आवश्यकता नहीं है।"

विवरण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रतियोगिता के विजेता को 1,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रविष्टियों को जमा करने की अंतिम तिथि 3 जून,2020 6 बजे तक है।

किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
atal-jal@gov.in

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
4313
कुल
0
स्वीकृत
4313
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना