Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Jul 29, 2020
अंतिम तिथि :
Aug 05, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

देश में कोविड-19 की स्थिति का सामना आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ...

देश में कोविड-19 की स्थिति का सामना आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना के साथ किया जा रहा है, जो इस तथ्य से प्रकट होता है- मार्च 2020 से पहले देश में पीपीई का उत्पादन नगण्य था, लेकिन आज देश ने रोजाना 2 लाख पीपीई किट के उत्पादन की क्षमता हासिल कर ली है, जो लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके अतिरिक्त, भारत ने यह भी प्रदर्शित किया है कि वह किस तरह चुनौतियों का सामना चुनौतियों को अवसरों में बदल कर करता है, जो विभिन्न ऑटोमोबाइल सेक्टर के उद्योगों द्वारा जीवन रक्षक वेंटिलेटर बनाने में सहयोग की पहल से परिलक्षित होता है।

माननीय प्रधानमंत्री ने 12 मई 2020 को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान आत्मनिर्भर भारत के संबंध में अपना दृष्टिकोण साझा किया था, जिसमें उन्होंने नागरिकों से इस मुश्किल वक्त में देश को आत्मनिर्भर बनाने का आग्रह किया। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था के पुनरुत्थान को सक्षम बनाने में काफी मदद मिली।

MyGov.in पर आत्मनिर्भर भारत लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता के माध्यम से भारत सरकार देश के लोगों से रचनात्मक और अभिनव इनपुट के आधार पर आत्मनिर्भर भारत के लिए Logo बनाने का आग्रह करती है, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान की एक अलग पहचान बनेगी।

प्रविष्टियों को भेजने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2020 को सुबह 11.45 बजे तक है।

विजेता Logo को 25,000 / के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसी भी प्रश्न के लिए कृपया संपर्क करें:
connect@mygov.nic.in

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
4613
कुल
0
स्वीकृत
4613
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना