Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

जनजातीय उत्सव (कार्निवल) के लिए प्रतीक चिह्न (लोगो)का डिजाइन, नामतथाप्रचार वाक्य (टैग लाइन) बताएं

Design a Logo, Name and Tagline for the Tribal Carnival
आरंभ करने की तिथि :
Sep 18, 2015
अंतिम तिथि :
Sep 29, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार 12 से 17 फरवरी, 2016 तक नई दिल्ली में ...

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार 12 से 17 फरवरी, 2016 तक नई दिल्ली में “जनजातीय उत्सव” आयोजित करेगा। यह जनजातीय कला/संस्कृति के परंपरागत पहलुओं को दर्शाने वाला कार्यक्रम है। उत्सव संगीतात्मक एवं नृत्य प्रस्तुतियों, प्रदर्शिनियों, शिल्प आदि केप्रदर्शन, फैशन शो, फिल्म प्रदर्शन, पैनल वार्तालाप इत्यादि की मिश्रित प्रस्तुति का प्रस्ताव करता है। परंपरागत परिधान में जनजातीय समूहों द्वारा भव्य परेड देखने लायक होगी। पांच दिनों के शानदार उत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या होगी। आनंदोत्सव कला, संगीत, परंपरागत भोजन के प्रेमियों के लिए बहुत रूचिकर होगा तथा अनुभव और ज्ञान से पूर्ण भारत की परंपरागत जनजातीय जीवन पद्धति के जीवंत मनोरंजन के लिए अपने प्रकार का अविराम उत्सव स्थलहोगा। यह अवश्य देखे जाने वाला कार्यक्रम है।इस उत्सव के प्रतिभागी संपूर्ण देश की जनजातीय जनसंख्या में से हैं।

इस कार्यक्रम को गौरवपूर्ण स्थान देने के लिए सरकारी परिप्रेक्ष्य से इसकी प्राथमिकता एवं उत्सव में आने वाले प्रत्याशित आगंतुकों के बीच इसके समर्थन के लिए उत्सव को नाम, आकर्षक पंक्ति सहित लोगो देने काप्रस्ताव है। तद्नुसार, प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं और इस प्रकारयह आनंदोत्सव के नाम, प्रचार वाक्य तैयार करने के लिए सुझावों के लिए आमंत्रण है।

यह कार्य जनजातीय आनंदोत्सव के लिए नाम, प्रतीक चिह्न का डिजाइन तथा प्रचार वाक्य सुझाने के लिए सूचनाएं चाहता है।

प्रविष्टियां प्रस्तुत करने के लिए अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2015 है।

विजेता प्रविष्टि को 30,000/- (तीस हजार रूपए मात्र) के नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अनेक विजेताओं के मामले में पुरस्कार का वितरण निम्नानुसार किया जाएगाः-

1. केवल प्रतीक चिह्न (लोगो) के लिए 15,000/- रूपए (पंद्रह हजार रूपए मात्र)
2. केवल नाम के लिए 7,500/- रूपए (सात हजार पांच सौ रूपए मात्र)
3. केवल प्रचार वाक्य (टैग लाइन) के लिए 7,500/- रूपए (सात हजार पांच सौ रूपए मात्र)

तकनीकी तथा मूल्यांकन मापदंडों के लिए यहां क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
480
कुल
1
स्वीकृत
479
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
1 सबमिशन दिखा रहा है