Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

नवभारत उद्यान की प्रतिष्ठित संरचना के लिए डिजाइन प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Nov 16, 2020
अंतिम तिथि :
Oct 19, 2021
19:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

समयबद्ध डिजाइन प्रतियोगिता ...

समयबद्ध डिजाइन प्रतियोगिता

CPWD, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियों को आमंत्रित कर रहा है। नव भारत उद्यान (NEW INDIA GARDEN) आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर इसका निर्माण किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित संरचना के स्थापत्य और संरचनात्मक डिजाइन के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की जा रही हैं। यह उद्यान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित होगा।

यह प्रतियोगिता भारतीय नागरिकों/संगठनों के लिए खुली है जिसमें आर्किटेक्ट, आर्किटेक्चरल फर्म, छात्र, छात्र समूह, आर्किटेक्चरल या प्लानिंग स्कूल/कॉलेज और भारत के अन्य संस्थान, या उपरोक्त में से कोई भी संयोजन शामिल हो सकते हैं। विजेता को 500,000 रुपये दिए जाएंगे और साथ ही भारत के सबसे प्रतिष्ठित उद्यानों से जुड़े होने की मान्यता भी मिलेगी। नियमों एवं प्रतियोगिता के विवरण के लिएwww.cpwd.gov.in देखें।

प्रविष्टियां 19 अक्टूबर 2021 से पहले ऑनलाइन जमा की जानी चाहिए।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ