Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Nov 11, 2020
अंतिम तिथि :
Nov 30, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिसिंग के ...

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिसिंग के क्षेत्र में भारत का प्रमुख विश्वविद्यालय है। RRU देश के अर्धसैनिक और पुलिस बलों की शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करता है। यह विश्वविद्यालय दुनिया भर में समान विचारधारा वाले देशों के साथ रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाते हुए एक समृद्ध और स्थिर विश्व व्यवस्था के भारत के दृष्टिकोण में योगदान देता है।

हाल ही में प्रख्यापित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2020 के माध्यम से इस विश्वविद्यालय को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया गया है। इसके पहले के स्वरूप रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2009 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय अपने लिए एक ऐसे विशिष्ट पहचान ‘लोगो’ की तलाश में है, जो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिसिंग पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दृष्टि और मिशन को प्रकट कर सके। विश्वविद्यालय का लक्ष्य mygov.in पर आयोजित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से सबसे उपयुक्त लोगो प्राप्त करना है।

प्रविष्टियां भेजने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2020 को 11:45 तक है।

जीतने वाली प्रविष्टियों को
प्रथम पुरस्कार – 10,000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार – 5,000 रुपये
तृतीय पुरस्कार – 3,000 रुपये

नियम एवं शर्तें पढ़ने के लिए क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
805
कुल
0
स्वीकृत
805
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना