Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

समाज में मौजूद नायकों की कहानी को दर्शाती- वीडियो क्लिप प्रतियोगिता

समाज में मौजूद नायकों की कहानी को दर्शाती- वीडियो क्लिप प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
May 12, 2022
अंतिम तिथि :
Jun 12, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

क्या आपको लगता है कि प्रौद्योगिकी को सामाजिक आकार देना एवं समाज का ...

क्या आपको लगता है कि प्रौद्योगिकी को सामाजिक आकार देना एवं समाज का तकनीकी निर्माण एक ही सिक्के के दो पहलू हैं?

यदि हां, तो आइए "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत आयोजित Techनींव@75 कार्यक्रम की एक वीडियो प्रतियोगिता में भाग लें ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि कैसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उपयोग ने शिक्षा, चिकित्सा, कल्याण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, परिवहन वित्त, निर्माण, सामाजिक स्थिति, आजीविका के अवसर और जीवन की गुणवत्ता आदि में आपके आसपास मौजूद लोगों की मदद की है एवं आजादी के इन 75 वर्षों में देशवासियों को "आत्मनिर्भर" बनाया है।

यदि आपके पास अपने आसपास ऐसी कोई कहानी है, तो आप भी उसे अपनी स्थानीय भाषा में एक शॉर्ट वीडियो-क्लिप के माध्यम से भेज सकते हैं। भाषा की सरलता को सराहा जाएगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की यह पहल माईगव के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

पुरस्कार:

सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
I. प्रथम पुरस्कार: रु. 25000/-
II. द्वितीय पुरस्कार: रु. 20000/-
III. तृतीय पुरस्कार : रु. 15000/-
IV. शीर्ष 10 प्रविष्टियों के लिए प्रशंसा पुरस्कार 5,000 रुपये।

इन वीडियो-क्लिप को डीएसटी की वेबसाइट और विज्ञान प्रसार के आईएसटीआई पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा।
इस पहल के बारे में अधिक जानने के लिए विजिट करें:
https://www.indiascienceandtechnology.gov.in/techneev%4075


प्रतियोगिता दिशानिर्देश:

- प्रतियोगिता सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
- वीडियो-क्लिप न्यूनतम 30 सेकंड और अधिकतम 3 मिनट की अवधि का होना चाहिए।
- एक प्रतिभागी अधिकतम 3 वीडियो-क्लिप प्रस्तुत कर सकता है। हालांकि, प्रत्येक क्लिप एक अलग तकनीक या नवाचार को कवर करनी चाहिए।
- वीडियो क्लिप स्पष्ट और संक्षिप्त विवरण सहित होनी चाहिए।
- भाषा सरल और समझने में आसान होनी चाहिए।
- क्लिप बनाने के लिए मोबाइल या किसी अन्य वीडियो-कैप्चरिंग डिवाइस का उपयोग किया जा सकता है।
- डिवाइस को पकड़ने वाले या अन्य व्यक्तियों के कथनों की अनुमति है।
- भाषा या तो हिंदी या अंग्रेजी या दोनों में हो सकती है।
- प्रतिबंधित, अपमानजनक वाली भाषा के प्रयोग की सख्त अनुमति नहीं है और ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

जमा करने की अंतिम तिथि: 12 जून,2022
नियम, शर्तें और चयन मानदंड देखने के लिए यहां क्लिक करें"। (PDF-166KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
225
कुल
0
स्वीकृत
225
समीक्षाधीन