Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

साइकिल की कहानी आपकी जुबानी- लघु फिल्म प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Jan 16, 2019
अंतिम तिथि :
Feb 16, 2019
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सक्षम 2019 के अवसर पर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के ...

सक्षम 2019 के अवसर पर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) MyGov के माध्यम से लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस लघु फिल्म प्रतियोगिता में सभी भारतीय नागरिकों से साइकिल चलाने, वर्तमान व भविष्य के भारत के लिए ईंधन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लाभ पर लघु फिल्म (अधिकतम 3 मिनट) बनाने के लिए आमंत्रित करती है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य आम जनता को ईंधन संरक्षण की प्रासंगिकता से अवगत कराना है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण और साइकिल चलाने के लाभों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा।

प्रतियोगिता के बारे में:
1. लघु फिल्म प्रतियोगिता केवल भारतीय नागरिकों के लिए है
2. लघु फिल्म जमा करने का प्रारंभ 16 जनवरी 2019 से शुरू होगा।
3. लघु फिल्म की अवधि अधिकतम 3 मिनट की होनी चाहिए।
4. लघु फिल्म 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में बनााए जा सकते हैं और इसकी ट्रांसक्रिप्ट हिंदी या अंग्रेजी किसी में भी दी जा सकती है।
5. जीतने वाली प्रविष्टियों की घोषणा MyGov पर की जाएगी।
6. प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने वाले जूरी के पैनल पर्यावरण और ईंधन संरक्षण और फिल्म निर्माण के विशेषज्ञ होंगे।
7. भेजने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2019 होगी।

विषय-वस्तु:
"साइकल की कहानी अबकी जुबानी"

पुरस्कार:
1. शीर्ष सफल प्रविष्टियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
प्रथम पुरस्कार - 50,000 / रुपये का नकद पुरस्कार
दूसरा पुरस्कार - 30,000 / रु का नकद पुरस्कार
तृतीय पुरस्कार - 20,000 / रु का नकद पुरस्कार
5 सांत्वना पुरस्कार- 10,000 / रु का नकद पुरस्कार

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसी भी प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्न के लिए लिखें:
पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA)
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
10, संस्कार भवन, भीकाजी कामा प्लेस
नई दिल्ली - 110066
फोन: 011 24369462
ईमेल: competitions@pcra.org

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
708
कुल
0
स्वीकृत
708
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना