Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

सॉयल हेल्थ केयर से जुड़े कृषि-उद्यमियों हेतु पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Nov 02, 2018
अंतिम तिथि :
Nov 26, 2018
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

मिट्टी को अनंत जीवन की आत्मा के रूप में जाना जाता है। इसलिए कृषि ...

मिट्टी को अनंत जीवन की आत्मा के रूप में जाना जाता है। इसलिए कृषि उत्पादन और देश की अर्थव्यवस्था के लिए मिट्टी के बेहतर स्वास्थ्य का रखरखाव बेहद महत्वपूर्ण है। मानव, पशु और पौधे के स्वास्थ्य हेतु मिट्टी की निर्विवाद भूमिका के बावजूद मिट्टी के स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में बहुत कम ध्यान रखा जाता है। जैविक उत्पादकता व पर्यावरण की गुणवत्ता को बनाए रखने और पौधे व पशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की मिट्टी की क्षमता ही मृदा स्वास्थ्य है। विशिष्ट उपयोग के लिए यह मिट्टी की फिटनेस है।

निरंतर उच्च उत्पादकता के लिए दुर्लभ और बहुमूल्य मिट्टी के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने की चुनौतियां मौजूदा दबाव की वजह से बढ़ती जा रही हैं। लेकिन सस्ते, पर्यावरण व किसान-अनुकूल और वैज्ञानिक समाधान खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा और मानव कल्याण की दिशा में काफी फायदेमंद होंगे। मिट्टी के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए किसानों और अन्य हितधारकों के बीच व्यापक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। भारत सरकार मिट्टी परीक्षण के माध्यम से खेतों में मिट्टी के पोषण की देखभाल हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड (एसएचसी) योजना चला रही है।
उपरोक्त थीम पर पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी नागरिकों / हितधारकों को आमंत्रित किया जाता है।

मुख्य विषय: मृदा स्वास्थ्य देखभाल में कृषि-उद्यमी

उप-विषय:
1. ग्राम स्तर पर मिट्टी परीक्षण सुविधाएं
2. युवा और खेती / कृषि
3. मिट्टी के डॉक्टरों के रूप में युवा
4. मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन में नवाचार
5. स्वस्थ मिट्टी के लिए एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन और कृषि आय में वृद्धि
6. मिट्टी परीक्षण के लिए हैंड डिवाइस
7. किसान अनुकूल मिट्टी परीक्षण किट
8. कार्बनिक खेती और मृदा स्वास्थ्य
9. सॉयल सिम्फनी

भाषा: हिंदी और / या अंग्रेजी

पोस्टर का आकार: डिजिटल प्रारूप में ए 3 आकार

अंतिम तिथि: 25 नवंबर, 2018

पुरस्कार:
पहला पुरस्कारः रु 10,000 / -
दूसरा पुरस्कारः रु 7,500 / -
तीसरा पुरस्कारः रु 5,000 / -

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसी भी प्रश्न के लिए लिखें:
रजनी तनेजा
उप सचिव (आईएनएम)
फोन: 011-23386741

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
166
कुल
0
स्वीकृत
166
समीक्षाधीन