Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

#ReelingWithShoonya चैलेंज- जीरो पॉल्यूशन मोबिलिटी कैंपेन – शून्य अभियान के लिए रील्स प्रतियोगिता

#ReelingWithShoonya चैलेंज- जीरो पॉल्यूशन मोबिलिटी कैंपेन – शून्य अभियान के लिए रील्स प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Jan 05, 2023
अंतिम तिथि :
Mar 06, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

#ReelingWithShoonya चैलेंज, शून्य अभियान रील मेकिंग प्रतियोगिता के लिए माईगव के ...

#ReelingWithShoonya चैलेंज, शून्य अभियान रील मेकिंग प्रतियोगिता के लिए माईगव के माध्यम से प्रविष्टियां आमंत्रित करता है। शून्य अभियान, प्रतिभागियों को रील बनाने के लिए आमंत्रित करता है जो कि जीरो पॉल्यूशन मोबिलिटी, इलेक्ट्रिक वाहन और उनसे संबंधित स्वच्छ हवा और स्वास्थ्य लाभ और पर्यावरण के संदेश को दर्शाता है। प्रतिभागियों को माईगव पर रील्स का लिंक अपलोड करना होगा। प्रतिभागियों को अपने सोशल मीडिया पर रील साझा करने सहित शून्य के हैंडल को टैग करना होगा और रील्स का लिंक अपलोड करना होगा।

चयन मानदंड:
प्रविष्टि में शून्य अभियान से जुड़े तत्व शामिल होने चाहिए, जैसेः

I) जीरो पॉल्यूशन मोबिलिटी, इलेक्ट्रिक वाहन, और उनसे जुड़े लाभ जैसे लागत बचत, स्वच्छ हवा और स्वास्थ्य लाभ, उत्सर्जन शमन आदि पर संदेश।

II) सतत मोबिलिटी उद्योग के लिए प्रासंगिक तत्व, जिनमें दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहन शामिल हैं, लेकिन इन तक सीमित नहीं होना चाहिये।

III) प्रत्येक प्रविष्टि में शामिल होना चाहिए:
• अधिकतम 30 सेकंड का रील (वीडियो)
• रील के लिए कैप्शन (10 शब्दों से अधिक नहीं)

IV) प्रत्येक रील 5 एमबी से कम होनी चाहिए। रील ओरिएंटेशन लैंडस्केप या पोर्ट्रेट हो सकता है।

V) प्रविष्टि मूल होनी चाहिए और पहले किसी प्रिंट या डिजिटल मीडिया में प्रकाशित नहीं की गई हो।

VI) प्रविष्टि में कॉपीराइट या ट्रेडमार्क वाली छवियां और लोगो शामिल नहीं होने चाहिए।

VII) रील को उसकी क्रिएटिविटी, इनोवेशन, ऑडियो/म्यूजिक और कंज्यूमर-फ्रेंडली कंटेंट के आधार पर आंका जाएगा।

सभी प्रविष्टियाँ माईगव पर सबमिट की जानी चाहिए।

आप अपनी प्रविष्टि सोशल मीडिया चैनलों पर भी साझा कर सकते हैं और @Shoonya_India को टैग कर सकते हैं और #ReelingWithShoonya का उपयोग कर सकते हैं। हालाँकि, प्रविष्टि को पहले किसी भी डिजिटल मीडिया पर प्रकाशित नहीं किया होना चाहिए। प्रतियोगिता के लिए केवल MyGov वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार किया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार:
• प्रथम पुरस्कार: रु. 5,000/-
• दूसरा पुरस्कार: रु. 3,000/-
• तीसरा पुरस्कार: रु. 2,000/-

शीर्ष 10 प्रविष्टियों को भागीदारी का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा और शीर्ष 3 को शून्य अभियान के सोशल मीडिया पेज/ वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2023 है

नियम और शर्तों के लिए यहां क्लिक करें PDF 118 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
554
कुल
0
स्वीकृत
554
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना