Sanjeev Sharma
11 years 1 month ago
माननीय प्रधानमंत्री जी
जिस प्रकार संसद में रेल बजट और आम बजट रखा जाता है, जिसकी देश्वासियों में बहुत उत्सुकता रहती है और जागरूकता भी विकसित होती है| उसी प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा की भी विस्तृत बजट प्रस्तुति होनी चाहिए| क्योंकि इन पर भी काफी विस्तार से न्यूज़ चेनल्स और अन्य मंचों पर चर्चा होगी और आम जनता की भी सहभागिता प्राप्त होगी| देशवासियों को जागृत करने, उन्हें अधिक ज़िम्मेदार और जागरुक बनाने में बहुत सहायता मिलेगी और यह इस उद्देश्य से एक अहम् भूमिका निभा सकता है|
धन्यवाद
संजीव शर्मा
Like
(1)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
