
Ministry of Skill Development and Entrepreneurship
Created : 2/12/2022
वर्षों से भारत में स्मार्ट सोच वाले उद्यमी अपनी समृद्धि को चुनौती देने वाली पुरानी समस्याओं के समाधान के प्रति समर्पित रहे हैं। मानवता की सेवा के संकल्प के साथ और परिकल्पित उत्पादों के निर्माण भी किए हैं। हालांकि, शायद ही कभी यह सुनने में आया हो कि किसी ऐसे नवोन्मेषी उत्पाद को डिज़ाइन कर उसका निर्माण किया गया है, जो न केवल समस्याओं को हल करता हो, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी हो और उसमें अक्षय ऊर्जा का उपयोग किया गया हो। यह विशेषताओं का एक दुर्लभ सम्मिश्रण है और इसकी सराहना की जानी चाहिए।