
Ministry of Agriculture and Farmers Welfare
Created : 2/12/2022
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में पारंपरिक रूप से प्रौद्योगिकी विकास और प्रसार में मुख्यय बल खाद्य और पौषणिक सुरक्षा उपलब्धी कराने के उद्देश्य से फसल, पशु और फार्म उत्पायदकता को बढ़ाने पर दिया जाता रहा है। इस प्रकार विकसित की गई प्रौद्योगिकियों ने खाद्यान्नष, बागवानी फसलों, दूध, मात्स्यिकी और अंडों के उत्पाेदन को बढ़ाने में महत्वकपूर्ण रूप से योगदान दिया है।