
Ministry of Agriculture and Farmers Welfare
Created : 2/12/2022
वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 1 जून 2018 से 15 अगस्त 2018 तक देश भर में “कृषि कल्याण अभियान” चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों के खेती करने के तरीकों में सुधार लाना था, जिससे उनकी आय बढ़ाने में उनकी सहायता की जा सके।