
Ministry of Skill Development and Entrepreneurship
Created : 2/12/2022
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करके भारत के आर्थिक विकास को उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार (एनईए) आरंभ किए गए थे। वास्तविकता यह थी कि रोजगार इच्छुक की तुलना में अधिक रोजगार सृजक तैयार करना । यह इस दृष्टिकोण पर आधारित था कि भारत के युवाओं में पर्वत हिलाने और अपने हाथों से भाग्य लिखने की क्षमता है, बशर्ते उन्हें सही अवसर प्रदान किए जाएँ । इससे उन्हें अपने व्यवसाय को चलाने और दूसरों के साथ उसे विकसित करने संबंधी सकारात्मक ऊर्जा को रूपांतरित करने की अनूभूति होगी ।