
Ministry of Skill Development and Entrepreneurship
Created : 2/12/2022
उनका कहना है कि यदि आपका कार्य ही आपका शौक है तो कोई ऐसा कारण नहीं कि आपका व्यवसाय विफल हो जाए, वास्तव में यह निश्चित रूप से प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचने की ऊंची छलांग होगी । “स्काउट माई ट्रिप के संस्थापक विनीत राजन और दीपक अनंत इसी तरह के लोग हैं। दोनों ने अपना सफल करियर छोड़, यात्रा के क्षेत्र में व्यवसायिक कार्य शुरू किए, इससे संबंधित सभी जानकारियां जुटाई और यात्रा से संबंधित छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हुए बाह्य यात्रा प्रति अपना स्नेह दर्शाया। यात्री के रूप में उन्होंने बाह्य जानकारी की क्षमता को समझने की आवश्यकता महसूस की और इस दिशा में अनेक माह ऐसे समान लक्षण वाले 5000 से अधिक लोगों से भेंट की।