
Ministry of Health and Family Welfare | Swachh Bharat (Clean India)
Created : 2/12/2022
महात्मा गांधी का कथन है, ‘स्वच्छता, राजनीतिक स्वतंत्रता से अधिक महत्त्वपूर्ण है।’ यह कथन समाज में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करता है। उनके इसी कथन को को मूर्त रूप देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2014 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि “हमें गंदगी और खुले में शौच के खिलाफ लड़ाई लड़नी है, हमें पुरानी आदतों को बदलना है और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के वर्ष 2019 तक स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है।” जिसके तहत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक देश भर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आगाज किया गया, जिसे पीएम मोदी ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ (क्लीनीनेस इज़ सर्विस) नाम दिया है।