
Creative Corner
Created : 2/12/2022
हाल ही में, हमने 100 करोड़ टीकाकरण (अब, 135 करोड़) हासिल किए हैं। कोविड – 19 से मुकाबले के लिए सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के लिए भारत पूरी तरह तैयार COVID-19 के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 को माननीय प्रधान मंत्री द्वारा शुरू किया गया था। दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के 34 वर्षीय सफाई कर्मी मनीष कुमार भारत में कोविड – 19 की वैक्सीन लेने वाले पहले व्यक्ति बने | भारत में पहला मामला आने के लगभग एक वर्ष बाद, 16 जनवरी को भारत में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त करने वाली एवं जानलेवा इस महामारी से उबरने की राह पर चलने की शुरुआत हुई |