
Department of Science and Technology
Created : 2/12/2022
विज्ञान और रचनात्मकता के आपसी संबंधों को दर्शाती ‘परमाणु’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों की विशेष प्रदर्शनी सहित देश-विदेश की अनेकों विज्ञान फिल्मों का आनंद ले सकते हैं- इस बार के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव(आईआईएसएफ) में। सिनेमा के रूपहले पर्दे के माध्यम से विज्ञान की दुनिया में झांकने और अपनी स्वाभाविक उत्सुकताओं को शांत करने का अनूठा अवसर है आईआईएसएफ-2019 के दौरान 6-8 नवंबर को सत्यजित रे फिल्म एंड टेलिविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) में आयोजित किया जा रहा भारत का अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म उत्सव (आईएसएफएफआई)।