
Ministry of Skill Development and Entrepreneurship
Created : 2/12/2022
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की स्थापना युवाओं को कुशल बनाने और उन्हें न केवल स्व-नियोजित बनाने बल्कि दूसरों के लिए रोजगार सृजित करने की कुशलता विकसित करने की दृष्टि से की है। आंकड़ों के अनुसार हमारी 54 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है और प्रति वर्ष लगभग 15 मिलियन कामगार हमारे देश के कार्यबल में शामिल होते हैं। इतनी बड़ी संख्या के लिए पर्याप्त रोजगार सृजित करने का केवल एक ही तरीका है कि सतत रूप से नवीनता भरी उद्यमशीलता के लिए एक वातावरण तैयार किया जाए। नवोन्मेषी युवा, जिन्हें हम अपने आस-पास देखते हैं, के साहस के साथ-साथ और सरकार तथा उद्योग की पहलें जो नवीनता और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए है, की बदौलत भारत वैश्विक उद्यमशीलता रैंकिंग में जल्द ही अधिक ऊपर आ जाएगा।