
Open Forum
Created : 2/12/2022
क्या याद है आपको जब महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। शायद कुछ लोगों को याद होगा और जिन्हें याद नहीं होगा उन लोगों को मैं याद दिलाना चाहूंगा, गांधी जी ने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें और इस सपने को साकार बनायें।