स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के उपलक्ष्य में, रक्षा मंत्रालय द्वारा MyGov के सहयोग से “2047 तक विकसित भारत के निर्माण में ए आई की भूमिका” विषय पर एक विचारोत्तेजक और ज्ञानवर्धक निबंध प्रतियोगिता की घोषणा की गई है।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में विकसित भारत 2047 के निर्माण में AI की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
भागीदारी दिशानिर्देश:
शब्द सीमा: 500–600 शब्द
भाषा: हिंदी या अंग्रेज़ी
विषय: 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में ए आई की भूमिका
पुरस्कार:
1. शीर्ष तीन चयनित विजेताओं को प्रत्येक को ₹15,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
2. शीर्ष 200 प्रतिभागियों को, एक सहयोगी (पति/पत्नी/अभिभावक/रिश्तेदार आदि) के साथ, 15 अगस्त 2026 को लाल किला, दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने हेतु ई-आमंत्रण दिया जाएगा।
कृपया ध्यान दें: यह प्रतियोगिता MyGov तथा MyBharat प्लेटफॉर्म पर एक साथ आयोजित की जा रही है। दोनों प्लेटफॉर्म के लिए एक संयुक्त परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रतिभागियों को केवल एक ही प्लेटफॉर्म पर भाग लेना आवश्यक है।
यहाँ क्लिक करें शर्तें एवं नियम (PDF - 138 KB) देखने के लिए।
इस मंत्रालय से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कृपया सीधे मंत्रालय की वेबसाइट पर संपर्क करें - https://mod.gov.in/