स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के अंतर्गत, रक्षा मंत्रालय द्वारा MyGov के सहयोग से नागरिकों को "भारतः 1947 से भारत: 2047" विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। यह पहल हमारे देश की हालिया प्रगति और उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसमें भारत की विभिन्न क्षेत्रों में हुई उन्नति को प्रदर्शित किया जाएगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति से लेकर अवसंरचना, शिक्षा और रक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों तक, यह प्रतियोगिता कलाकारों को एक सशक्त, आत्मनिर्भर भारत की भावना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती है।
भागीदारी दिशानिर्देश:
प्रतिभागियों को "भारतः 1947 से भारत: 2047" विषय पर चित्र प्रस्तुत करने हैं, जिसमें भारत की हालिया प्रगति और उपलब्धियों को दर्शाया जाए।
पुरस्कार:
1. शीर्ष 3 चयनित विजेताओं को प्रत्येक ₹15,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
2. 20 सांत्वना विजेताओं को प्रत्येक ₹5,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
3. शीर्ष 200 प्रतिभागियों को, एक सहयोगी (पति/पत्नी/अभिभावक/रिश्तेदार आदि) के साथ, 15 अगस्त 2026 को लाल किला, दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने हेतु ई-आमंत्रण दिया जाएगा।
कृपया ध्यान दें: यह प्रतियोगिता MyGov तथा MyBharat प्लेटफॉर्म पर एक साथ आयोजित की जा रही है। दोनों प्लेटफॉर्म के लिए एक संयुक्त परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रतिभागियों को केवल एक ही प्लेटफॉर्म पर भाग लेना आवश्यक है।
यहाँ क्लिक करें शर्तें एवं नियम (PDF - 124 KB) देखने के लिए।
इस मंत्रालय से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कृपया सीधे मंत्रालय की वेबसाइट पर संपर्क करें - https://mod.gov.in/