BajrangSingh
11 months 1 week ago
श्रीमान प्रधानमंत्री महोदय, प्रणाम मैं पिछले चार वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अलग अलग तरीके अपनाकर कार्य कर रहा हूँ कभी पर्यावरण संरक्षण यात्रा निकाल कर तो कभी खाटूश्यामजी मैले मे जाकर श्रद्धालुओं को संदेश लिखे हुए जुट के कैरी बैग देकर लाखों लोगों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताकर इसका इस्तेमाल नहीं करने की हैं तथा हालही ही मे खाटूश्यामजी मैले मे एक छोटा सा प्रयोग किया जिससे सफाई 60% अधिक रही। मैंने एक भंडारा मे बर्तन देकर डिस्पोजल का उपयोग ना करने की अपील की तो श्रद्धालुओं को बर्तनों मे ही भोजन प्रसादी खिलाई, जिससे वहां स्वच्छता अधिक रही।श्रीमान मेरे जिले में लाखों पेड़ दीमक की चपेट में आ चुके हैं उनमें से हजारों पेड़ सूख चुके हैं और लाखों की संख्या मे सूखने की ओर अग्रसर हैं, जो बचे हुए पैड हैं,उन पर मैं गौमूत्र और गाय की छाछ से कीटनाशक बनाकर समय समय पर स्प्रे कर दीमक से बचाने का कार्य कर रहा हूँ ताकि आने वाले दिनों में क्षेत्र में पर्यावरण संबंधी समस्याओं से बचा जा सके। इस प्रकार मैंने हजारों बड़े पेड़ो को दीमक के प्रकोप से बचाया है।
mygov_1743179319126774891.pdf
Like
(1)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam