प्रारंभ तिथि
24/07/2026 - 18:01
अंतिम तिथि
31/07/2026 - 23:45
Time zone: IST (GMT +5.30 Hrs)
बंद सबमिशन
निर्मित:
24/07/2026
This is not a discussion page.
Tune in to 136th Episode of Mann Ki Baat by Prime Minister Narendra Modi on 26th July 2026
1 month 2 weeks ago
विषय: सरकारी संपर्क व्यवस्था में जनभागीदारी और निगरानी व्यवस्था का सुझाव
माननीय प्रधानमंत्री जी,
मेरा सुझाव है कि देश के प्रत्येक गाँव और वार्ड स्तर पर एक "डिजिटल नागरिक निगरानी समूह" बनाया जाए, जिसमें क्षेत्र के शिक्षित, जिम्मेदार और विशेष रूप से IT का ज्ञान रखने वाले युवाओं को शामिल किया जाए।
इन नागरिक प्रतिनिधियों को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है कि वे सरकारी विभागों की संपर्क जानकारी (फोन नंबर, ईमेल आईडी, वेबसाइट विवरण) की समय-समय पर जांच करें और गलत या निष्क्रिय जानकारी को संबंधित विभाग तक पहुँचाकर अपडेट करवाएँ।
आज आम नागरिक को यह पता नहीं होता कि किसी समस्या के लिए किस अधिकारी से संपर्क करना है और शिकायत का अगला स्तर क्या है। यदि स्थानीय स्तर पर IT जानकार युवा इस व्यवस्था की निगरानी करें, तो सरकारी सेवाओं की जानकारी अधिक सही, पारदर्शी और आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
इससे डिजिटल इंडिया और सुशासन की भावना को मजबूती मिलेगी तथा सरकार और जनता के बीच विश्वास और अधिक बढ़ेगा।
1 month 2 weeks ago
माननीय प्रधानमंत्री जी,
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मेरा सुझाव है कि "हर गाँव अपने शहीद को याद करे" नाम से एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर निकाय, विद्यालय और सरकारी संस्थान अपने गाँव या आसपास के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दें, उनके जीवन परिचय का संक्षिप्त वाचन करें तथा युवाओं को उनके बलिदान से परिचित कराएँ।
साथ ही, एक राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल बनाया जाए, जहाँ प्रत्येक संस्था यह दर्ज करे कि किस शहीद को कब और कहाँ श्रद्धांजलि दी गई। यह जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो, ताकि देश जान सके कि किन-किन वीरों को सम्मान दिया गया है। इससे शहीदों का स्थायी राष्ट्रीय अभिलेख तैयार होगा, शहीद परिवारों को सम्मान मिलेगा और नई पीढ़ी अपने क्षेत्र के वीर सपूतों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे बढ़ेगी। यह पहल देशवासियों में सरकार के प्रति विश्वास और जुड़ाव को मजबूत करेगी तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुँचाएगी।
जय हिन्द।
1 month 2 weeks ago
मेरा सुझाव राष्ट्र की एकता व अखंडता, राष्ट्रनिर्माण और शिक्षा, अनुशासन और सहिष्णुता, सर्वोपरि राष्ट्रहित की भावना, नेतृत्व की दलबदल लोलुपता, कर्तव्यनिष्ठता और लगनशीलता व अनुशासित सत्ता आदि विषय पर केंद्रित है :
1. अखंड भारत : मेरा मानना है कि भारत की अखंडता बहुत जरूरी है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलना चाहिए। पूरे देश के लिए केवल एक संविधान, एक नेता और एक झंडा होना चाहिए। जो वर्तमान भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाकर डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अंतिम इच्छा पूरी की है।
2. राष्ट्र निर्माण और शिक्षा : मेरा मानना है कि मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए अच्छे संस्थानों की जरूरत होती है। देशभक्ति, अनुशासन, विधान कुशलता, ईमानदारी और शहनशीलता आदि का होना नेतृत्व में जरूरी है। जो भी काम करना चाहिए उसे पूरी लगन से करना चाहिए और कभी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए।
3. अनुशासन और सहिष्णुता : मेरे अनुसार अनुसार, हर इंसान को अनुशासन में रहना चाहिए। हमें अपने विचारों पर पक्का विश्वास होना चाहिए, लेकिन दूसरों के विचारों का भी सम्मान करना चाहिए।

हाल ही में मुंबई में हुई भारी वर्षा के दौरान अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई मोबाइल संचार टावर बंद हो गए, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग मोबाइल नेटवर्क से वंचित हो गए। ऐसी परिस्थितियों में नागरिकों और आपातकालीन सेवाओं के बीच संचार बनाए रखना अत्यंत कठिन हो जाता है।
अतः मेरा सुझाव है कि मोबाइल फ़ोन के लिए ऐसा अनुप्रयोग (ऐप) अथवा ऐसी अंतर्निहित (इन-बिल्ट) सुविधा विकसित की जाए, जिससे मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न होने की स्थिति में भी निकटवर्ती मोबाइल फ़ोन आपस में वॉकी-टॉकी की तरह संवाद कर सकें।

Good Evening Hon'ble PM Sir,
I have a couple of wishs🤞.
Like TN CM Mr. Vijay said "this is Vijay's Rule so NO BRIBE to NO ONE" when the whole India is going to say that "this is Mr. Modi's Rule so NO BRIBE to NO ONE?"
Also,
When India is going to be a SAFE Country & NO cheating Country?
Will I ever see a beautiful India 🇮🇳 before I die?
Thank you!
Sincerely,
Lakshmi.
1 month 2 weeks ago
माननीय प्रधानमंत्री जी, मेरा सुझाव है कि देश के युवाओं को ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल जागरूकता अभियानों में और अधिक अवसर दिए जाएं। गांवों में युवाओं की भागीदारी से नए भारत के निर्माण को गति मिलेगी।
साथ ही गांवों में डिजिटल सुविधाओं, कौशल विकास, रोजगार के अवसर और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि हर युवा आत्मनिर्भर बन सके और अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दे सके।
मेरा विश्वास है कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की सबसे बड़ी ताकत है।
1 month 2 weeks ago
Respected Modi Ji,
To make education practical and joyful, I suggest three impactful reforms:
Subject Flexibility: Let students choose 4 out of 6 subjects (1 language, 3 technical/non-technical options). Focusing on individual strengths will make learning purposeful and fun.
Cultural Wisdom: Instead of overemphasizing the French or Russian revolutions, we should include the life lessons and ethics of the Ramayana and Mahabharata alongside real-world life skills.
Textbook Audit: We urgently need to review textbooks to eliminate outdated data, misprints, and factual errors, ensuring accurate, modern knowledge.
This blend of flexibility, heritage, and accuracy will truly empower youth for Viksit Bharat.
Jai Hind.
Farmaan Dastoor
1 month 2 weeks ago
Respected Prime Minister,
I am Riya Chalke, a student. I believe India should continue strengthening the deterrent effect of its laws so that serious crimes carry clear and meaningful consequences after a fair legal process. Incidents such as the recent Mumbai Metro killing over a minor dispute raise important questions about public safety and unlawful possession of dangerous weapons. I have also observed concerns such as individuals misusing the title of "Advocate" before being qualified and reports of illegal sale of cannabis products by some small shops, which can negatively influence young people. Small violations, if ignored, may gradually weaken respect for the law. I hope my detailed note, attached as a PDF, will contribute to a constructive discussion on strengthening the rule of law while upholding justice and constitutional values. Thank you for giving citizens and students a platform to share their thoughts.
(0.03 MB)