Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

प्रस्तावित आजीविका केन्द्रों हेतु सुझाव दें

Crowdsourcing of ideas for proposed Career Centres
आरंभ करने की तिथि :
Nov 08, 2014
अंतिम तिथि :
Apr 01, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

मंत्रालय ने राष्ट्रीय आजीविका सेवा को मिशन मोड परियोजना के रूप में ...

मंत्रालय ने राष्ट्रीय आजीविका सेवा को मिशन मोड परियोजना के रूप में कार्यान्वित किया है जिसके अंतर्गत रोज़गार केन्द्रों की स्थापना कर विभिन्न रोजगार संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएगी। यह आजीविका केंद्र राष्ट्रीय आजीविका सेवा परियोजना के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इस परियोजना के अंतर्गत एक राष्ट्रीय पोर्टल भी बनाया जाएगा जिसपर रोज़गार के लिए इच्छुक व्यक्तियों, रोज़गार प्रदाताओं, मध्यस्तथों इत्यादि के लिए पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और इसके माध्यम से विभिन्न रोज़गार की तुलना संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा। यह सेवा और रोज़गार परामर्श विषयवस्तु रोज़गार केन्द्रों, सहायता केन्द्रों, मोबाइल उपकरणों, सीएससी इत्यादि के माध्यम से वितरित की जाएगी। मंत्रालय राष्ट्रीय रोज़गार सेवा को सभी रोजगार से संबंधित सेवाएँ प्रदान करने वाले एक मंच के रूप में स्थापित करना चाहता है। इसके लिए मंत्रालय जनता, युवाओं, विद्यार्थियों, शोध संस्थानों, उद्योग संघों, विद्वत्परिषदों, उद्योग इत्यादि से इन आजीविका केन्द्रों के लिए निम्नलिखित पहलुओं पर सुझाव आमंत्रित करता है-

क. रोज़गार केन्द्रों के अंतर्गत: भौगोलिक क्षेत्र, महत्वपूर्ण क्षेत्र, क्षेत्र जिन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए, महिलाओं और युवाओं पर केन्द्रित।

ख. आजीविका केंद्रों की कार्यान्वयन संस्था: शैक्षणिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय इत्यादि), उद्योग, उद्योग संघ, सरकारी संगठन।

ग. प्रदान की जाने वाली सेवाएं: बेरोजगारों का पंजीकरण, नियोक्ता पंजीकरण और रोज़गार संबंधी जानकारी, आजीविका संबंधी परामर्श, योग्यता का आकलन, रोज़गार के अवसर, शैक्षिक संस्थाओं में संबंधित पाठ्यक्रमों की उपलब्धता संबंधी सूचना, प्रशिक्षण प्रदाता, स्व-रोजगार और उद्यमीयता संबंधी परामर्श।

घ. एनसीएस के लिए प्रौद्योगिकी मंचः केवाईसी मानकों की पूर्ति के लिए आधार/बैंक खातों के साथ जोड़ना, अन्य बड़े डेटाबेसों के साथ एकीकरण, प्रमाणपत्रों और प्रत्यय-पत्रों का सत्यापन।

ङ. आजीविका परामर्शदाता: स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पेशेवर परामर्शदाता उपलब्ध कराना जो आजीविका संबंधी परामर्श प्रदान करें।

च. नागरिकों, गैर सरकारी संगठनों, सीबीओ और स्व-सहायता समूहों को इसमें शामिल करना।

छ. आजीविका केंद्रों के माध्यम से स्थानीय सेवा प्रदाताओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना: चालकों, नलकारों, इलेक्ट्रिशियनों जैसे स्थानीय सेवा प्रदाताओं के बारे में जानकारी प्रदान करने वाली निर्देशिका उपलब्ध कराई जाएगी।

ज. आजीविका संबंधी सभी प्रकार की विषयवस्तु उपलब्ध कराना: कौशल विकास के लिए संबंधित अद्यतित और आसानी से उपलब्ध विषयवस्तु विभिन्न मीडिया प्रारूप में प्रदान करना।

झ. कैरियर केन्द्रों की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आय का प्रारूप निर्धारित करना।

ञ. नागरिकों तक पहुँच बनाने सम्बन्धी कार्ययोजना।

सबसे उपयुक्त और अभिनव प्रविष्टियों को मंत्रालय द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2015 है।

फिर से कायम कर देना
2893 सबमिशन दिखा रहा है
Santosh Puri Goswami
Santosh Puri Goswami 11 साल 1 महीना पहले
पूरे देश में अजीविका के नाम पर परियोजनाये चल रही है लेकिन ये परियोजनाये इसे अपने ही अजीविका का साधन बना लिये है । इनकी जमीनी हकीकत देखने का जब किसी के पास वक्त नही तो योजनाये हम बनाये ही क्यो । देश के युवाओ का दर्द कोन समझेगे ये वेतन भोगी जो अपने ही परिवार चलाने के लिये दूसरो की अजीविका छीन लेते है । इनके भरोषे क्या देश का युवा कुछ कर पायेगा । युवाओ तो बहुत कुछ चाहता है समाज का विकास हो सब मिल कर रहे कोई किसी को शोषण ना करे लेकिन http://gyatavya.blogspot.in/ http://gsantoshp.blogspot.in
Mrityunjay Raja
Mrityunjay Raja 11 साल 1 महीना पहले
Good morning INDIA; MY STEPS TO MAKE CARRER CENTRE 1.ITS NAME SHOULD BE PRADHAN MANTRI CARRER CENTRE(PMCC) 2.IT SHOULD BE CONSTRUCTED IN ALL STATES. 3.IT SHOULD BE FREE TO ALL. 4.IT HAS A MANAGER WHO IS GRADUAT AND A MAN OF GOOD QUALITY 5.IT HAS MANY STAFFS. 6.IT ALSO HAS MINIMUM 10 ADVISOR TO WHICH THE MANAGER AND STAFF SHOULD WORK ACCORDING TO HIM TO WORK THIS CENTRE. 7.THIS CENTRE SHOULD CONDUCT SCHOLARSHIP TEST FOR FREE IN EVERY MONTH. 8.THOSE STUDENT WHO ARE QUALIFIED IN THIS TEST ,HE WOULD BE ADMITTED IN UNIVERSITIES OR COLLEGE. 9.IT SHOULD PROVIDE EDUCATION TO POOR AND ILLITERATE PEOPLE. 10.IT SHOULD BE INTERLINKED TO COLLEGES OR UNIVERSITIES. 11.IT ALSO CONDUCT A TEST TO WHICH THE QUALIFIED STUDENTS ARE PROVIDED FREE TUTION OF GENERAL COMPETETION LIKE SSC UPSC BANKING ETC. THIS STEPS ARE ACCORDING TO MYSELF. SO,I HOPE THAT THIS STEPS GIVES YOU TO MAKE AND RUN A BETTER CARRER CENTRE.
Santosh Puri Goswami
Santosh Puri Goswami 11 साल 1 महीना पहले
अभी तक हमारे देश में लाखो सी.एस.सी.काम कर रही है लेकिन शासन उन्हे क्या काम दे रही है योजना बनाना अलग है । ओर उन योजनाओ का क्रियान्वयन अलग सबसे पहले उन लाखो सी.एस.सी.को स्वालंबी बनाने का प्रयास किया जाये उन्​के लिये परिवार चलाने लायक काम की व्यवस्था की जाये योजना बनाने से क्या लाभ जब योजना का लाभ लेने वाला भुखमरी की कगार पर हो ।
Santosh Puri Goswami
Santosh Puri Goswami 11 साल 1 महीना पहले
ओर आर्थिक सहयोग नही मिल पाता जिससे व्यावसायिक क्षेत्र में युवाओ को जाने में पेरशानी जाती है । युवा स्वरोजगार स्थापना हेतु प्रयसा तो करता है,लेकिन समाजिक ताना बाना ओर सरकारी रवैया को देखकर वो आगे कदम नही बढाता,ऐसे में सरकार को चाहिये कि ज्यदा जोर इस बात में दे ऐसे युवाओ के चयन में जोर दे जो वास्तव में व्यवसायिक लाईन में जाना चाहते है उन्ही को प्रशिक्षित करे फालतू कागजी कोरम को पूरा करने हेतु संस्थाओ पर पेसा ना लुटाये ,
Santosh Puri Goswami
Santosh Puri Goswami 11 साल 1 महीना पहले
सर्व प्रथम तो हमें ऐसे प्रेरको खोजना होगा जो वास्तव में दिल से चाहते है कि लोग स्वरोजगार से जुडे,ऐसे लोगो को खोज पाना समाज में बहुत कठिन है,लेकिन ऐसे लोगो की कमी नही है, जब कोई युवा रोजगार स्थापित करना चाहता है,तो उसको अनेक प्रकार की अश्काय धेरी रहती है वो अशफल होने के भय से कोई काम शुरू नही कर पाता,दूसरी समस्या आती है अ​र्थ की ,जो वो जुटाने में सक्षम नही होता,ओर जिनके वो आर्शित रहते है,वो अपने बेटे पर ही भरोषा नही कर पाते,
pisupati balu
pisupati balu 11 साल 1 महीना पहले
the career centres must be operationalise though employment department duly upgrading all employment exchanges with latest technology and infrastructure. creation of local service centres with the employment exchanges and linkage with aadhar and other technology and all outreach activities are related to carrer of youth to strive in good path. linkage of all employment and career services in one platform is also essential. the development career centres by govt. is good task. name "MARGADARSI"
Aruna Gangu
Aruna Gangu 11 साल 1 महीना पहले
Name for the career centre : Niyukti All the students in the country must come under one platform with a unique code. With the unique code for each student the job opportunity must be made available to the student via email or through internet. This unique code for the student must be given immediately after the completion of 10th class and simultaneously upgraded with his higher studies.
Hemansu Chamaria
Hemansu Chamaria 11 साल 1 महीना पहले
Gov. have to motivate the youths and woman.First of all we have to change the negative view point of general people towards our Gov.because for this mission we need efforts of all the citizens of the country. Gov.should focus on providing more and more information to those youths and womans who does not get proper education or jobs.For womans carrer development womans management is needed.And most important, all of us like students and youths who are should help the Gov.After all it is our duty
Hemansu Chamaria
Hemansu Chamaria 11 साल 1 महीना पहले
Name of the center:- Developing Future.For spreading the information about this project in rural areas Gov.have to explain it to those fellow youths who considered Gov.projects 'uselesss'.Gov.have to launch fw campaigns in various places of the country to encourage youths,students and womans