Vijaya Lakshmi Sharma
7 साल 5 महीने पहले
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ । दीपावली अपने घर ,बगीचे और गली को पूरे वर्ष आपके साथ संवारने वालों के साथ मनाकर उन्हें वस्त्र मिठाई और उनकी आवश्यकता की वस्तु तथा पैसे देकर मनाने से शुभ होती है। अपने आस पास जितना संभव हो उन बच्चों को , उन घरों को जहाँ रोशनी नहीं भोजन , कपड़े तथा राशन व पटाखे देने में असीम आनंद प्राप्त होता है। किसी बच्चे की साल की फीस देकर या नंगे पाँव में चप्पल देकर दीपावली मनाने से अपने सजे घर की चमक बढ़ जाती है। किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दीपावली मनाएँ।
पसंद
(1)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें
