ShalabhAgarwal
1 year 7 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
सादर नमस्कार।
भारत की आज़ादी के ७७ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हमने एक कविता "आज़ाद भारत अमृत भारत" लिखी है जिसमे हमारे तिरंगे एवं भारत की शान का बखान किया गया है।
इस कविता के माध्यम से हमने भारत माता के उन वीर सपूतों एवं वीरांगनाओं को नमन किया है जिन्होंने अपने देश व उसके मासूम नागरिकों की रक्षा के लिए हँसते हँसते अपने प्राणों के बलिदान दे दिए।
साथ ही इस कविता के माध्यम से भारत की अद्भुत सांस्कृतिक विरासत एवं गौरवशाली इतिहास, हृदय मोहने वाला सौंदर्य, विशिष्ट व्यंजन तथा जीवन सफल बनाने वाला अध्यात्म को भारत के युवा तक पहुँचाने की कोशिश की है। आज जब दुनिया भर में तनाव रंजिश का दौर चल रहा है तब भारत को भी कुछ बुरी नज़र वाली अंदरूनी व विदेशी ताकतों से सतर्क व सावधान रहना बेहद जरूरी है।
यदि यह कविता आपके माध्यम से भारत के युवा तक पहुँच सके तो यह हम सबके लिए हार्दिक प्रसन्नता का विषय होगा।
सादर आभार।
आपका प्रिय,
शलभ अग्रवाल(लखनऊ)
पसंद
(2)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें
