Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के लिए शुभंकर डिजाइन करें और नाम सुझाएं

आरंभ करने की तिथि :
Dec 03, 2020
अंतिम तिथि :
Jan 31, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभंकर के लिए ...

आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभंकर के लिए कॉन्सेप्ट तथा डिजाइन आमंत्रित किया है। योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है।

वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में घोषित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इस दिन को पूरे विश्व में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इम्यूनिटी तथा तनाव से राहत जैसे योग के लाभ को बताने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर का उपयोग किया जा सकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के लिए एक शुभंकर घोषित का निर्णय लिया है। इसके लिए देश के सभी नागरिकों, एजेंसियों और इच्छुक संगठनों से शुभंकर हेतु डिजाइन की प्रविष्टियां आमंत्रित की गयी हैं।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 है।

विजेता प्रविष्टि के लिए पुरस्कार: 1 लाख रुपये मात्र

प्रतियोगिता का परिणाम 25 फरवरी 2021 तक घोषित किया जाएगा। अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण किसी भी देरी के मामले में, प्रतियोगिता की समयसीमा, शर्तों और दिशानिर्देशों के किसी भी अपडेट को MyGov या आयुष मंत्रालय के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

नियम और शर्तों, सबमिशन गाइडलाइन्स और मूल्यांकन मानदंड के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1852
कुल
0
स्वीकृत
1852
समीक्षाधीन
tips | Keyboard