Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद निबंध प्रतियोगिता

एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद निबंध प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Oct 25, 2023
अंतिम तिथि :
Nov 05, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

हर साल, धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर, आयुष मंत्रालय आयुर्वेद दिवस ...

हर साल, धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर, आयुष मंत्रालय आयुर्वेद दिवस मनाता है। अब जैसा की हम 10 नवंबर 2023 को निर्धारित 8वें आयुर्वेद दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, हम इस अवसर को और अधिक विशेष बनाते हुए एक रोमांचक गतिविधि की घोषणा करने जा रहे है।

आयुष मंत्रालय, 8वें आयुर्वेद दिवस समारोह के एक अभिन्न पहलू के रूप में एक ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। हम आप सभी देशवासियों को "एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद" विषय पर अपने गहन विचारों को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित करते हैं। इस प्रतिष्ठित आयोजन में आपकी भागीदारी से न केवल हमारी विरासत का जश्न दोगुना होगा बल्कि "एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद" पर चर्चा में भी अमूल्य योगदान होगा।

प्रतिभागियों के लिए दिशानिर्देश:
विषय: "एक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद"
निबंध 1500* शब्द सीमा के भीतर होना चाहिए।
निबंध शब्द सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए। इससे अयोग्यता हो जायेगी।

पुरस्कार विजेताओं की घोषणा नकद पुरस्कारों के साथ निम्नलिखित विवरण के अनुसार की जाएगी-
• प्रथम पुरस्कार: रु.5,000/-
• द्वितीय पुरस्कार: रु.4,000/-
• तीसरा पुरस्कार: रु.3,000/-
• चतुर्थ पुरस्कार: रु.2000/-

नियम और शर्तों के लिए, यहाँ क्लिक करें

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1070
कुल
0
स्वीकृत
1070
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना