Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान

ऑनलाइन सुरक्षित रहें अभियान
आरंभ करने की तिथि :
Nov 01, 2022
अंतिम तिथि :
Nov 10, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत 01 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए G20 की अध्यक्षता ...

भारत 01 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए G20 की अध्यक्षता करेगा। G20, दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच है। इसमें 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, यूएसए) और यूरोपीय संघ शामिल है। G20 दुनिया की जीडीपी का 85 प्रतिशत, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशत और विश्व जनसंख्या का दो-तिहाई हिस्सा है, जो कि इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच बनाता है।

G20 में भारत की अध्यक्षता के दौरान, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के व्यापक उपयोग, तेजी से बढ़ती ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 'ऑनलाइन सुरक्षित रहें' नाम से एक अभियान चलाया जाएगा। आज जब भारत एक ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, यह अभियान सभी उम्र के यूजर्स को ऑनलाइन जोखिम और सुरक्षा उपायों के बारे में संवेदनशील बनाने और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने पर केंद्रित है जिससे नागरिकों की साइबर सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

‘ऑनलाइन सुरक्षित रहें’ अभियान में भाग लेने के लिए बच्चों, छात्रों, महिलाओं, शिक्षकों, वरिष्ठ नागरिकों, केंद्रीय और राज्य मंत्रालयों/विभागों के सरकारी अधिकारियों आदि के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी आयु वर्ग के नागरिक आमंत्रित है।

सभी देशवासियों को 'ऑनलाइन सुरक्षित रहें' अभियान के लिए एक आकर्षक नाम सुझाने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

पुरस्कार
विजेता को रु. 20,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

सबमिशन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2022 है।

नियम और शर्ते पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें (PDF 155KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1771
कुल
0
स्वीकृत
1771
समीक्षाधीन
tips | Keyboard