Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

गणतंत्र दिवस से जुड़ी मेरी यादगार तस्वीर प्रतियोगिता

myrepublicdaymemoryphotographycontest
आरंभ करने की तिथि :
Dec 20, 2022
अंतिम तिथि :
Jan 20, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

गणतंत्र दिवस भारत में सबसे अधिक मनाए जाने वाले अवसरों में से एक है। 26 ...

गणतंत्र दिवस भारत में सबसे अधिक मनाए जाने वाले अवसरों में से एक है। 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। यह दिन बड़े उत्साह के साथ देशभर में मनाया जाता है। इस दिन के अवसर पर विशेष गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया जाता है।

"74वें गणतंत्र दिवस 2023" से जुड़ी गतिविधियों के एक भाग के रूप में, रक्षा मंत्रालय गणतंत्र दिवस से जुड़ी यादों को साझा करने एवं नागरिकों को एकजुट करने हेतु फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभागी गणतंत्र दिवस से जुड़ी अपने द्वारा क्लिक किए गए तस्वीरें भेज सकते हैं। उदाहरण के लिए, गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की अपनी तस्वीर साझा कर सकते है।

समयसीमा

शुरुआत तिथिः 20 दिसंबर 2022
अंतिम तिथिः 20 जनवरी 2023

तकनीकी मापदंड

• फोटोग्राफ का अधिकतम साइज 4 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
• फोटो पीडीएफ, पीएनजी, जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में ही होनी चाहिए।
• प्रविष्टियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, कलात्मक योग्यता, प्रभाव, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे गणतंत्र दिवस के अंतर्निहित विषय के साथ कितने सुसंगत हैं, के मापदंडों पर मूल्यांकन किया जाएगा।

पुरस्कार

3 नकद पुरस्कार होंगे: -
• प्रथम पुरस्कार 10,000/-
• दूसरा पुरस्कार 7,000/-
• तीसरा पुरस्कार 5,000/-

नियम और शर्तों के लिए यहां क्लिक करें - PDF (123 KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1270
कुल
0
स्वीकृत
1270
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना