Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

झांकी प्रतियोगिता के लिए थीम

झांकी प्रतियोगिता के लिए थीम
आरंभ करने की तिथि :
Oct 04, 2023
अंतिम तिथि :
Oct 13, 2023
11:30 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

गणतंत्र दिवस परेड में झाँकियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो देश ...

गणतंत्र दिवस परेड में झाँकियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक महत्व और प्रगति को प्रदर्शित करती हैं। इन झांकियों के लिए चुने गए विषयों को भारत की यात्रा के सार और उसकी आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने हेतु सफलतापूर्वक तैयार किया गया है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर, राज्य और अन्य एजेंसियां एवं मंत्रालय अलग-अलग झांकियों में अपनी सफलताएं प्रस्तुत करते हैं जिनमें उनके इतिहास और संस्कृति के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक और उपकरण दोनों शामिल होते हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह-2024 के एक भाग के रूप में, रक्षा मंत्रालय माईगव के सहयोग से देशवासियों को झांकी प्रतियोगिता के लिए थीम का सुझाव देने हेतु आमंत्रित करता है।

तकनीकी मानदंड
1. झांकी के विषय-वस्तु एक-पंक्ति वाले होने चाहिए।
2. यह 75वां गणतंत्र दिवस है, इसलिए इसे देश की लोकतांत्रिक परंपरा की सांस्कृतिक जड़ों और इस तथ्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि "भारत" लोकतंत्र की जननी है।
3. थीम इस तथ्य से भी संबंधित हो सकती है कि "भारत" दुनिया में सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला लोकतांत्रिक देश है।
4. यह हमारे गणतंत्र की 75 वर्ष की उपलब्धि को भी प्रतिबिंबित करने वाला होना चाहिए।
5. विषय उपयुक्त, प्रासंगिक और आकर्षक होना चाहिए। इसे सभी उम्र के नागरिकों में गर्व और देशभक्ति की भावना जगाने का प्रयास करना चाहिए।
6. इसे गणतंत्र दिवस के महत्व को उजागर करना और प्रदर्शित करना चाहिए और देश के प्रति अपने मौलिक कर्तव्यों की समझ को आत्मसात करना चाहिए।

पुरस्कारः
कुल 03 विजेताओं का चयन किया जाएगा और प्रत्येक को 10,000/- रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
375
कुल
0
स्वीकृत
375
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना