Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

पुनीत सागर अभियान के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

पुनीत सागर अभियान के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Aug 23, 2022
अंतिम तिथि :
Sep 10, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अंतर्गत, राष्ट्रीय कैडेट कोर ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अंतर्गत, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने एक राष्ट्रव्यापी फ्लैगशिप अभियान शुरू किया है। "पुनीतसागर अभियान" का लक्ष्य -
1) प्लास्टिक कचरे को हटाने सहित समुद्र तटों, नदी के किनारों और झीलों को साफ करना;
2) स्थानीय नगर निकायों, तकनीकी संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों आदि की सहायता से एकत्रित कचरे की रिसायकलिंग करना;
3) स्वच्छ और प्राचीन समुद्र तटों/जल निकायों की जरुरत हेतु जागरूकता का व्यापक प्रसार करना;
4) प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों के बारे में देशवासियों को शिक्षित करना है।

इस अभियान के उद्घाटन माह दिसंबर 2021 में, तटीय राज्यों की 127 एनसीसी इकाइयों के लगभग 3.9 लाख एनसीसी कैडेटों ने लगभग 19 टन प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। अभियान को व्यापक लोकप्रियता मिली जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 26 दिसंबर 2021 को न केवल अपने मन की बात में इस अभियान की प्रशंसा की, बल्कि 28 जनवरी 2022 को एनसीसी को संबोधन के दौरान फिर से इस अभियान की सफलता पर विशेष जोर दिया। व्यापक लोकप्रियता और उत्साहजनक परिणामों को ध्यान में रखते हुए, अभियान को राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय महत्व के दिनों में भूमि जल निकायों - नदी के किनारों, झीलों, तालाबों को कवर करने के लिए पूरे भारत में साल भर की गतिविधि के रूप में विस्तारित किया गया।

इस वर्ष अब तक लगभग 4 लाख कैडेट्स ने भाग लिया और 35 टन से अधिक प्लास्टिक कचरा एकत्र किया एवं रिसायकलिंग के लिए 23 टन सौंपा। एनसीसी के पुनीत सागर अभियान ने विभिन्न प्रतिष्ठित संगठन जिनमें भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी, सैनिक स्कूल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सीमा सड़क संगठन, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के साथ प्लास्टिक कचरे की रिसायकलिंग के लिए गतिविधियों के तालमेल, जागरूकता फैलाने के लिए हाथ मिलाया है।

लोगो डिजाइन के लिए मानदंड
पुनीत सागर अभियान लोगो में प्रतिबिंबित होना चाहिए:
1. युवाओं की अपार भागीदारी के साथ पूरे भारत में जल निकायों पर कार्रवाई
2. एनसीसी द्वारा नेतृत्व
3. स्थानांतरित करने के बजाय रिसायकलिंग
4. व्यापक राष्ट्रव्यापी आंदोलन
5. प्लास्टिक की बुराइयों पर जागरुकता का प्रसार
6. प्रत्येक प्रविष्टि को एक सॉफ्ट कॉपी में डिज़ाइन किए गए लोगो पर तार्किक और रचनात्मक विचारों (100 शब्दों से अधिक नहीं) का विस्तृत तर्क और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा।
7. लोगो डिजाइन में एनसीसी ध्वज में रंग संयोजन के कलात्मक भाव शामिल हो सकते हैं।

पुरस्कार
• 50,000/- का नकद पुरस्कार
• प्रमाण पत्र
• सोशल मीडिया पर प्रसार

प्रतियोगिता की समयसीमा 10 सितंबर 2022

नियम और शर्तों के लिए यहां क्लिक करें (PDF-149KB)

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
4433
कुल
0
स्वीकृत
4433
समीक्षाधीन