Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

भारत में नशीली दवा की मांग में कमी लाने के लिए देशव्यापी राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) के लिए एक लोगो और टेगलाइन का डिजाइन बनाना

आरंभ करने की तिथि :
Feb 25, 2020
अंतिम तिथि :
Mar 10, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

इस मंत्रालय ने वर्ष 2018 से 2025 के लिए नशीली दवा की मांग में कमी लाने के ...

इस मंत्रालय ने वर्ष 2018 से 2025 के लिए नशीली दवा की मांग में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) तैयार और कार्यान्वित की है। इस योजना का उद्देश्य प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों को शिक्षा, नशा-मुक्ति और पुनर्वास सहित एक बहु-आयामी नीति के माध्यम से नशीली दवा के प्रतिकूल परिणामों को कम करना है। इसके अंतर्गत निवारक शिक्षा, जागरुकता सृजन, पहचान, परामर्श, ड्रग पर निर्भर व्यक्तियों का उपचार और पुनर्वास और केंद्र एवं राज्य सरकारों और गैर-सरकारी संगठनों के सामूहिक प्रयासों से सेवा प्रदाताओं की क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

एनएपीडीडीआर के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यकलापों में, अन्य बातों के साथ-साथ, स्कूलों/ कॉलेजों/ विश्वविद्यालयों में जागरुकता सृजन कार्यक्रमों का आयोजन, माता-पिता के साथ कार्यशालाएं/संगोष्ठियां आयोजित करना, समुदाय के असुरक्षित किशोरों और युवा वर्ग के लिए समुदाय आधारित संगति-परक हस्तक्षेत्र कार्यक्रमों का आयोजन, उपचार सुविधाओं का प्रावधान और सेवा प्रदाताओं की क्षमता का निर्माण करना शामिल है।

इस मंत्रालय द्वारा चयनित टैग-लाइन और लोगो का उपयोग किसी जागरुकता सृजन और अन्य किसी कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा।

चयनित लोगो के डिजाइनर को 20,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा और टैगलाइन के विजेता को 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2020 है।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसी भी प्रश्न के लिए लिखें
खगेश गर्ग
011-23383464

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
820
कुल
0
स्वीकृत
820
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना