Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

मिलेट्स पर इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 के लिए गीत आमंत्रित

मिलेट्स पर इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 के लिए गीत आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Apr 01, 2022
अंतिम तिथि :
Apr 30, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

परिचय: ...

परिचय:
मिलेट्स छोटे बीज वाली वार्षिक घासों का एक समूह होता है जो कि अनाज फसलों के रूप में प्रमुख तौर पर समशीतोष्ण, उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के शुष्क क्षेत्रों में सीमांत भूमि पर उगाए जाते हैं। बाजरा 131 देशों में उगाया जाता है। यह एक प्राचीन खाद्य अनाज, जिसका सबसे पहला प्रमाण सिंधु सभ्यता में 3000 ईसा पूर्व में मिलता है। एशिया और अफ्रीका में 59 करोड़ लोगों के लिए बाजरा पारंपरिक भोजन है।

बाजरा मोटे अनाज और प्रोटीन, फाइबर, विटामिन एवं खनिजों का भंडार है। इनमें ज्वार, बाजरा, फिंगर मिलेट (रागी/मंडुआ) और छोटे बाजरा शामिल हैं; कुटकी, कोदो मिलेट, बार्नयार्ड मिलेट (सावा/झंगोरा), फॉक्सटेल मिलेट (कंगनी/काकुन), प्रोसो बाजरा (चीन) सभी मिलेट के अंतर्गत आते हैं, जिन्हें अब उनके उच्च पोषक मूल्य के कारण उन्हें 'पोषक-अनाज' कहा जाता है।

आयोजन: IYoM- 2023
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा प्रायोजित और 70 से अधिक देशों द्वारा समर्थित एक प्रस्ताव को अपनाया, जिसके परिणामस्वरुप 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया गया।

इस प्रस्ताव का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन द्वारा चिह्नित कठिन परिस्थितियों में बाजरा के स्वास्थ्य लाभ और खेती के लिए उनकी उपयुक्तता के बारे में जन जागरूकता को बढ़ाना है। इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स (IYoM)-2023 समारोह के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय नोडल मंत्रालय होगा। भारत आज विभिन्न अभियानों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपने विषय को मजबूती से उठा रहा है।
मिलेट्स के महत्व को प्रदर्शित करने एवं इसके प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए माईगव, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर मिलेट्स के महत्व पर गीत लेखन के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे साउंडक्लाउड, यूट्यूब, ड्रॉपबॉक्स आदि पर उच्च गुणवत्ता वाली ऑडियो फाइल के प्रारूप में अपनी प्रविष्टि अपलोड करनी होगी एवं सबमिशन बॉक्स में लिंक साझा करना होगा।

पुरस्कार विवरण:
विजेता प्रविष्टि को निम्नलिखित राशि से सम्मानित किया जाएगा:
• प्रथम पुरस्कार- 1,00000/-
• दूसरा पुरस्कार- 50,000/-
• तीसरा पुरस्कार- 25,000/-

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। (PDF- 162KB)

जमा करने की अंतिम तिथि-30/04/2022

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
189
कुल
0
स्वीकृत
189
समीक्षाधीन
tips | Keyboard