Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

मिलेट्स पर इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 के लिए फिल्म आमंत्रित

मिलेट्स पर इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 के लिए फिल्म आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Apr 01, 2022
अंतिम तिथि :
Apr 30, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

परिचय: ...

परिचय:
मिलेट्स छोटे बीज वाली वार्षिक घासों का एक समूह होता है जो कि अनाज फसलों के रूप में प्रमुख तौर पर समशीतोष्ण, उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के शुष्क क्षेत्रों में सीमांत भूमि पर उगाए जाते हैं। बाजरा 131 देशों में उगाया जाता है। यह एक प्राचीन खाद्य अनाज, जिसका सबसे पहला प्रमाण सिंधु सभ्यता में 3000 ईसा पूर्व में मिलता है। एशिया और अफ्रीका में 59 करोड़ लोगों के लिए बाजरा पारंपरिक भोजन है।

बाजरा मोटे अनाज और प्रोटीन, फाइबर, विटामिन एवं खनिजों का भंडार है। इनमें ज्वार, बाजरा, फिंगर मिलेट (रागी/मंडुआ) और छोटे बाजरा शामिल हैं; कुटकी, कोदो मिलेट, बार्नयार्ड मिलेट (सावा/झंगोरा), फॉक्सटेल मिलेट (कंगनी/काकुन), प्रोसो बाजरा (चीन) सभी मिलेट के अंतर्गत आते हैं, जिन्हें अब उनके उच्च पोषक मूल्य के कारण उन्हें 'पोषक-अनाज' कहा जाता है।

आयोजन: IYoM- 2023
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा प्रायोजित और 70 से अधिक देशों द्वारा समर्थित एक प्रस्ताव को अपनाया, जिसके परिणामस्वरुप 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया गया।

इस प्रस्ताव का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन द्वारा चिह्नित कठिन परिस्थितियों में बाजरा के स्वास्थ्य लाभ और खेती के लिए उनकी उपयुक्तता के बारे में जन जागरूकता को बढ़ाना है। इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स (IYoM)-2023 समारोह के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय नोडल मंत्रालय होगा। भारत आज विभिन्न अभियानों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपने विषय को मजबूती से उठा रहा है।
मिलेट्स के महत्व को प्रदर्शित करने एवं इसके प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए माईगव, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर मिलेट्स के महत्व पर फिल्म बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

प्रतियोगिता के लिए, प्रतिभागियों को अपनी फिल्म केवल यूट्यूब जैसी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग साइटों पर अपलोड करनी चाहिए और फिल्म के लिंक को कमेंट बॉक्स में प्रविष्टि के रूप में पेस्ट करना चाहिए। Google ड्राइव या We Transfer के माध्यम से अपलोड की गई फिल्में स्वीकार नहीं की जाएगी। स्टोरीबोर्ड, वर्ड या पीडीएफ दस्तावेजों या चित्रों के रूप में स्क्रिप्ट को प्रविष्टियों के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।(PDF- 196KB)

जमा करने की अंतिम तिथि 30/04/2022है।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
197
कुल
0
स्वीकृत
197
समीक्षाधीन
tips | Keyboard