Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

राष्ट्रीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Aug 16, 2022
अंतिम तिथि :
Sep 15, 2022
17:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत का नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (CAG) ऑडिट दिवस के अवसर पर ...

भारत का नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (CAG) ऑडिट दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। प्रत्येक वर्ष, 16 नवंबर को ऑडिट दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1860 में सर एडवर्ड ड्रमंड ने भारत के पहले महालेखापरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था।

निबंध लेखन प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के युवाओं को भारत की सीएजी संस्था के बारे में जागरूक करना और सार्वजनिक जवाबदेही और सुशासन को बढ़ावा देने में सीएजी के योगदान का उत्साहवर्धन करना है। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने और उन तरीकों की अभिव्यक्ति को भी प्रदर्शित करने अवसर प्रदान करेगी जिससे सीएजी सुशासन में अपना और बेहतर योगदान दे सकती है।

वर्ष 2022 के लिए ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के विषय इस प्रकार हैं:
• CAG: भारत को पंचामृत लक्ष्य प्राप्त करने में सहयोग - जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पांच अमृत तत्व
• सीएजी: संविधान के मूल उद्देश्यों को साकार करना, आजादी का अमृत महोत्सव को जीवंत बनाना
• CAG@2047: कल्पना कीजिए कि आप वर्ष 2047 में भारत के CAG हैं। इस संस्था के लिए आपकी क्या रणनीति होगी?

प्रतिभागी उपरोक्त में से किसी एक विषय पर निबंध प्रस्तुत कर सकते हैं।

निबंध का मूल्यांकन अंग्रेजी और हिंदी में अलग-अलग किया जाएगा।

प्रतियोगिता के विजेताओं को निम्नानुसार नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा:
प्रथम पुरस्कार: ₹30,000
द्वितीय पुरस्कार: ₹20,000
तृतीय पुरस्कार: ₹15,000

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क/पंजीकरण नहीं है।

पात्रता:
1. ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता उन सभी प्रतिभागियों के लिए खुली है जो वर्तमान में भारत में किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान में अध्ययन के पाठ्यक्रम में नामांकित हैं।
2. 15.08.2022 तक प्रतिभागी की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
3. भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के कर्मचारी प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
4. प्रत्येक प्रतिभागी की केवल एक प्रविष्टि पर विचार किया जाएगा। यदि यह पता चलता है कि एक प्रतिभागी ने एक से अधिक प्रविष्टियाँ जमा की हैं, तो प्रतिभागी की सभी प्रविष्टियाँ अयोग्य हो जाएँगी।

सबमिशन करने का तरीका निम्नुसार है:
प्रतिभागी को एक ही ई-मेल में संलग्नक के रूप में छह दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे: essay2022@cag.gov.in इन दस्तावेजों का विवरण पैरा 5.4.1.1 से 5.4.1.5 में दिया गया है।
ई-मेल का विषय "ऑडिट दिवस 2022 निबंध" के रूप में लिखा जाना चाहिए।

प्रविष्टि 15 सितंबर, 2022 की शाम 5 बजे तक ई-मेल की जा सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ