Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार के लिए भेजें आवेदन

आरंभ करने की तिथि :
Jan 06, 2020
अंतिम तिथि :
Jan 15, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

स्टार्टअप इंडिया केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य ...

स्टार्टअप इंडिया केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य देश में नवाचार और स्टार्टअप के पोषण के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम का निर्माण करना है ताकि देश में स्थायी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का सृजन हो। इसके लिए स्टार्टअप इंडिया द्वारा द नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स के पहले संस्करण का आयोजन किया जा रहा है और उसके लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है।

विभिन्न श्रेणियों के सफल स्टार्ट-अप को इस पुरस्कार के जरिए सम्मानित किया जाएगा:
• भारत की वास्तविक समस्याओं और चुनौतियों को हल करने के लिए अभिनव समाधान प्रदान करना
• भारत से दुनिया के लिए नवीन तकनीकों, उत्पादों और समाधानों का विकास करना
• ऐसे व्यवसाय का विकास जो विस्तारयोग्य, टिकाऊ और जिम्मेदार हो
• जिसने अभूतपूर्व सफलता व उल्लेखनीय विकास का प्रदर्शन किया हो

• उद्देश्य: राष्ट्रीय स्टार्टअप अवार्ड का उद्देश्य रोजगार सृजन या पूंजी निर्माण की उच्च क्षमता, अभिनव उत्पाद या समाधान और विस्तार की संभावना वाले उद्यमों और इकोसिस्टम का निर्माण करने वाले उत्कृष्ट स्टार्टअप्स की पहचान कर पुरस्कृत करना है। इससे न केवल निवेशकों को वित्तीय लाभ होगा बल्कि सामाजिक कल्याण को भी बढ़ावा मिलेगा।

oGovernment: डीपीआईआईटी

• लक्षित लाभार्थी: 35 स्टार्टअप को 5 लाख का नकद पुरस्कार मिलेगा। 1 इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर में से प्रत्येक 15 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2020 है।

इच्छुक स्टार्टअप निम्नलिखित लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं: https://www.startupindia.gov.in/awards

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ