Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

विकसित भारत पर वीडियो बनाने हेतु प्रतियोगिता

विकसित भारत पर वीडियो बनाने हेतु प्रतियोगिता
आरंभ करने की तिथि :
Jul 12, 2024
अंतिम तिथि :
Jul 30, 2024
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

अपनी रचनात्मकता द्वारा एक आकर्षक शॉर्ट वीडियो बनाने करने के लिए ...

अपनी रचनात्मकता द्वारा एक आकर्षक शॉर्ट वीडियो बनाने करने के लिए तैयार हो जाइए, जो देशभक्ति और आजीदी के सार को सबसे जीवंत तरीके से प्रस्तुत करता हो।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाना है। प्रतिभागियों को एक आकर्षक वीडियो बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जो आजादी के बाद से भारत की यात्रा का वर्णन करते हो एवं टेक्नोलॉजी, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक प्रगति में प्रगति पर प्रकाश डालते हो।
थीम "विकसित भारत" भारत की विकासात्मक प्रगति को रेखांकित करती हो, विज्ञान, शिक्षा, इनोवेशन और समावेशी विकास में उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रविष्टियों को आमंत्रित करती है। यह पहल भारत की प्रगति का जश्न मनाने और एक समृद्ध और एकजुट राष्ट्र के लिए सामूहिक दृष्टिकोण को प्रेरित करने का प्रयास करती है, जैसा कि हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 के एक अभिन्न अंग के रूप में, रक्षा मंत्रालय MyGov के सहयोग से "विकसित भारत" विषय पर एक शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त करता है। यह प्रतियोगिता 12 जुलाई 2024 से 30 जुलाई 2024 तक होगी।

भागीदारी दिशानिर्देश:

1. प्रतिभागियों को एक विकसित राष्ट्र की ओर भारत की यात्रा को दर्शाते हुए एक शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करना है।
2. व्यक्तिगत योगदान (स्वयं या अन्य) को शॉर्ट वीडियो/ रील्स में दिखाया जाना चाहिए, योगदान "विकसित भारत" की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक होना चाहिए।
3. योगदान इनोवेशन, पेटेंट, रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण, स्थिरता आदि में हो सकता है। शॉर्ट वीडियो/रील 45-60 सेकंड का होना चाहिए।
4. इसे वायरल ट्रेंड बनाने के लिए शॉर्ट वीडियो/ रील को हैशटैग (#viksitbharat, #independenceday2024) के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा सकता है।

पुरस्कारः
1. प्रथमः - ₹ 25,000/-
2. द्वितीयः - ₹ 15,000/-
3. तृतीयः - ₹ 10,000 /-
4. शीर्ष 250 प्रतिभागियों को 15 अगस्त, 2024 को लाल किले, दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा निमंत्रण कार्ड जारी किए जाएंगे।

नियम एवं शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। (PDF 156 KB)

इस मंत्रालय से संबंधित किसी भी विषय के लिए कृपया मंत्रालय की वेबसाइट पर सीधे जुड़ें। https://mod.gov.in/

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
889
कुल
0
स्वीकृत
889
समीक्षाधीन