- चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र
- रचनात्मक क्रियास्थल
- दादरा नगर हवेली केन्द्रीय शासित प्रदेश
- दमन और दीव केन्द्रीय शासित प्रदेश
- प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग
- जैव प्रौद्योगिकी विभाग
- व्यापार महकमा
- उपभोक्ता मामले विभाग
- औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग
- डाक विभाग
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
- दूरसंचार विभाग
- डिजिटल भारत
- आर्थिक मामले
- एक भारत श्रेष्ठ भारत
- ऊर्जा संरक्षण
- व्यय प्रबंधन आयोग
- खाद्य सुरक्षा
- गांधी@150
- बालिका शिक्षा
- सरकारी विज्ञापन
- हरित भारत
- अतुल्य भारत!
- इंडिया टेक्सटाइल
- भारतीय रेल
- Indian Space Research Organisation - ISRO
- रोज़गार निर्माण
- LiFE- 21 दिन का चैलेंज
- मन की बात
- मैला ढ़ोने की प्रथा से मुक्त भारत
- पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
- रसायन और उर्वरक मंत्रालय
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
- कोयला मंत्रालय
- कारपोरेट कार्य मंत्रालय
- संस्कृति मंत्रालय
- रक्षा मंत्रालय
- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
- शिक्षा मंत्रालय
- Ministry of Electronics and Information Technology
- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
- विदेश मंत्रालय
- वित्त मत्रांलय
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
- गृह मंत्रालय
- आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
- सूचना और प्रसारण मंत्रालय
- जल शक्ति मंत्रालय
- कानून और न्याय मंत्रालय
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME)
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
- ऊर्जा मंत्रालय
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय
- इस्पात मंत्रालय
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- माईगव मूव - वॉलंटियर
- नई शिक्षा नीति
- न्यू इंडिया चैंपियनशिप
- नीति आयोग
- भारत के विकास के लिए एनआरआई
- ओपन फोरम
- PM Live Events
- राजस्व और जीएसटी
- ग्रामीण विकास
- सांसद आदर्श ग्राम योजना
- सक्रिय पंचायत
- कौशल विकास
- स्मार्ट सिटी
- भारत में खेलकूद
- स्वच्छ भारत
- जनजातीय विकास
- जलागम प्रबंधन
- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी
12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों हेतु खादी महोत्सव नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता

खादी स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रपिता का वस्त्र है। महात्मा गांधी ...
खादी स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रपिता का वस्त्र है। महात्मा गांधी ने बेरोजगार ग्रामीण आबादी को रोजगार प्रदान करने के साधन के रूप में खादी की अवधारणा विकसित की थी ।
हमारे माननीय प्रधान मंत्री ने 'खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन' का मंत्र दिया है और खादी को अब एक फैशन स्टेटमेंट (शैली) के रूप में देखा जाता है। अब इसका उपयोग डेनिम, जैकेट, शर्ट, ड्रेस सामग्री, स्टोल, घरेलू सामान और हैंडबैग जैसे परिधान सहायक सामग्री के रूप में किया जाता है।
खादी और ग्रामोद्योग, हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों, एक जिला एक उत्पाद और स्थानीय स्तर पर या स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा निर्मित विभिन्न पारंपरिक और कुटीर उद्योगों के उत्पादों को बढ़ावा देने और माननीय प्रधान मंत्री द्वारा परिकल्पित "वोकल फॉर लोकल" और 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के विचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, भारत सरकार ने एक विशेष अभियान "खादी महोत्सव" शुरू किया है।
"खादी महोत्सव" अभियान का उद्देश्य युवाओं को खादी, 'वोकल फॉर लोकल' के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी और महिला सशक्तिकरण हेतु उनके लाभ के बारे में जागरूक करना तथा बड़े पैमाने पर जनता, विशेष रूप से युवाओं को खादी और अन्य स्थानीय उत्पादों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना और उनमें स्थानीय उत्पादों के प्रति गर्व की भावना जगाना है।
खादी महोत्सव नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एक ऐसी प्रतियोगिता है जो केवीआईसी द्वारा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
नुक्कड़ नाटक का विषय -
क. खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन /वोकल फॉर लोकल/ आत्मनिर्भर भारत से संबंधित विषय/थीम पर 12 वीं कक्षा तक के भारतीय छात्रों द्वारा भारत (या विदेश) में निर्मित नुक्कड़ नाटकों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
ख. प्रतिभागियों को अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खादी महोत्सव के बारे में जागरूकता फैलाने और माननीय प्रधान मंत्री द्वारा परिकल्पित ‘वोकल फॉर लोकल' अभियान और 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' के विचार को बढ़ावा देना चाहिए।
ग. प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक प्रवृत्ति का पता लगाने और एक नुक्कड़ नाटक निर्मित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जो खादी और अन्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देता हो । इसे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए युवा आबादी को स्थानीय उत्पादों के उपयोग के प्रति आकर्षित करना चाहिए। इससे उन्हें खादी और अन्य स्थानीय उत्पादों का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने के लिए उच्च स्तर पर प्रेरित होना चाहिए।
यह स्पष्ट किया जाता है कि यद्यपि अभियान का नाम "खादी महोत्सव" है और प्रतियोगिता का नाम खादी महोत्सव नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता है । इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण उद्योगों के उत्पादों सहित हमारे कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पादों के लिए जागरूकता और मांग पैदा करना है, जिसमें स्थानीय हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद, खादी के अलावा एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत आने वाले उत्पाद शामिल हैं । इसलिए, नुक्कड़ नाटकों को इन वस्तुओं पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
परितोषिक /पुरस्कार:
क. राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन नुक्कड़ नाटकों को निम्नानुसार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा:
प्रथम पुरस्कार- रु. 15,000/- नकद और केवीआईसी ई-कूपन* मूल्य रु. 5000/-
दूसरा पुरस्कार- रु. 10,000/- नकद और केवीआईसी ई-कूपन* मूल्य रु. 3000/-
तीसरा पुरस्कार- रु. 5,000/- नकद और केवीआईसी ई-कूपन* मूल्य रु. 2500/-
ख. प्रत्येक भाषा श्रेणी के एक चयनित नुक्कड़ नाटक को रु. 5,000/- नकद और केवीआईसी ई-कूपन* मूल्य रु. 2,500/- का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। यह स्पष्ट किया जाता है कि राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत नाटक इस विशेष पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे।
ग. इसके अतिरिक्त, 100 चयनित प्रविष्टियों को केवीआईसी ई-कूपन* के रूप में रुपये 2500/-.के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
*पुरस्कार प्रदर्शन करने वाले समूह के उस लीडर को दिया जाएगा, जो प्रविष्टि प्रस्तुत करेगा। पुरस्कार केवीआईसी ई-कूपन के रूप में दिए जाएंगे, जिसे केवीआईसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म www.khadiindia.gov.in पर भुनाया जा सकेगा, बशर्ते कि विजेता को www.khadiindia.gov.in से न्यूनतम 100/- रुपये मूल्य के खादी और ग्रामोद्योग उत्पाद खरीदने होंगे। इसके अलावा विजेता को 5 से 10 वस्तुओं की एक ऐसी सूची घोषित करनी होगी, जिसे वह केवीआईसी ई-कॉमर्स-प्लेटफॉर्म अर्थात www.khidiindia.gov.in पर स्थानीय उत्पादों से बदल सकेंगे।
नियम और शर्तों के लिए यहाँ क्लिक करें। pdf (232.49 KB)