Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

Photography Contest - Moods and Magic

Photography Contest - Moods and Magic
आरंभ करने की तिथि :
Feb 08, 2025
अंतिम तिथि :
Feb 21, 2025
09:45 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

माईगव के सहयोग से, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने एक मनोरम पहल – ...

माईगव के सहयोग से, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने एक मनोरम पहल – "मूड्स एंड मैजिक" की घोषणा की है, जो कि कर्तव्य पथ से लेकर अमृत उद्यान तक की फोटोग्राफी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय कर्तव्य पथ की जीवंत ऊर्जा से लेकर अमृत उद्यान की शांत सुरम्य छटा तक फैले रंगीन मानवीय अनुभवों और भावनात्मक यात्राओं का उत्सव मनाना है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य इन प्रतिष्ठित स्थलों की जीवंतता को दर्शाने वाले सजीव संवाद, स्वाभाविक अभिव्यक्तियाँ और हृदयस्पर्शी क्षणों को कैमरे में कैद करना है, जो उत्सव के दौरान इन स्थानों को जीवंत बनाते हैं।

प्रतिभागियों को अलग-अलग कहानियों को कैमरे में कैद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जैसे—बागानों में खुश होकर घूमते लोग, परिवारों का साथ में अच्छा समय बिताना, बच्चे उत्सुकता से प्रकृति को निहारते हुए, आयोजन को सफल बनाने में जुटे कर्मचारी, और अपनी कला का प्रदर्शन करते स्थानीय कलाकार। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों और इन खूबसूरत जगहों के बीच के गहरे जुड़ाव को दिखाना है, जिससे यह पता चले कि त्योहार के समय यहाँ कैसी सांस्कृतिक रौनक और भावनात्मक जुड़ाव बनता है।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल सुंदर दृश्यों को दिखाना नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक और जीवंत स्थान पर पनपने वाले मानवीय और भावनात्मक जुड़ाव को उजागर करना है। इस थीम के माध्यम से, प्रतियोगिता का लक्ष्य प्रकृति, संस्कृति और विरासत के बीच लोगों की खूबसूरती, जज़्बे और भावना को दर्शाते हुए उनके अनोखे अनुभवों का उत्सव मनाना है।

मूल्यांकन मानदंड
1. विशेष निर्णायक समिति – इसमें प्रसिद्ध फोटोग्राफरों के साथ-साथ आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के अधिकारी शामिल होंगे।
2. निर्णायक पैनल सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेगा और विजेता फ़ोटो का चयन करेगा। परिणाम और विजेताओं की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और अन्य उपयुक्त माध्यमों पर की जाएगी।
3. "Moods and Magic" फ़ोटोग्राफी प्रतियोगिता की निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी मामले में कोई पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
4. MoHUA को मूल JPEG या RAW फ़ाइलें (बिना संपादित EXIF डेटा सहित) मांगने का अधिकार सुरक्षित है। यदि प्रतिभागी यह जानकारी प्रदान नहीं कर पाता, तो उसकी प्रविष्टि को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

पुरस्कार
पहला पुरस्कार – ₹50,000
दूसरा पुरस्कार – ₹30,000
तीसरा पुरस्कार – ₹20,000

स्पॉटलाइट अवार्ड्स
इन श्रेणियों में दो रनर-अप विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा, प्रत्येक को ₹5,000 का पुरस्कार मिलेगा।
श्रेणियाँ और चयन मानदंड:
1. बेस्ट कैंडिड मोमेंट – वह फ़ोटो जो अमृत उद्यान या कर्तव्य पथ के वातावरण में लोगों के बीच सबसे प्रामाणिक, अनपेक्षित क्षण को कैद करती है।
2. मोस्ट वाइब्रेंट मूड – वह फ़ोटो जो किसी स्थान के गतिशील और रंगीन दृश्य में खुशी, आश्चर्य, उत्साह जैसी सकारात्मक भावनाओं को सबसे प्रभावशाली ढंग से दर्शाती है।
3. नेचर एंड पीपल हार्मनी – वह फ़ोटो जो प्रकृति और मानव तत्वों को खूबसूरती से एक साथ दिखाकर उनके सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को उजागर करती है।
4. कल्चरल एंगेजमेंट – वह फ़ोटो जो सांस्कृतिक गतिविधियों, पारंपरिक कला, प्रदर्शनी या समारोहों में लोगों की सहभागिता को दर्शाती है।
5. बिहाइंड-द-सीन – वह फ़ोटो जो आयोजन के पीछे की मेहनत को दर्शाती है, जैसे कि कारीगरों, कर्मचारियों या महोत्सव को सफल बनाने में लगे लोगों के अनदेखे प्रयास।
विजेता फ़ोटोग्राफ़्स को DAY-NULM और MyGov के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, प्रतियोगिता के बाद विजेता तस्वीरों की एक विशेष प्रदर्शनी कर्तव्य पथ पर आयोजित की जाएगी।

यहां क्लिक करें नियम और शर्तों के लिए PDF - 161 KB

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1190
कुल
5
स्वीकृत
1185
समीक्षाधीन