Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए थीम सुझाएं

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए थीम सुझाएं
आरंभ करने की तिथि :
Mar 16, 2023
अंतिम तिथि :
Mar 31, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

योग की सार्वभौमिक अपील और इससे प्रतिरक्षा शक्ति का निर्माण और तनाव ...

योग की सार्वभौमिक अपील और इससे प्रतिरक्षा शक्ति का निर्माण और तनाव से राहत देने वाले जैसे फायदे को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) के रूप में घोषित किया। 2015 से, हर वर्ष इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर के लोगों को योग से होने वाले फायदे, जन स्वास्थ्य में इसके महत्व व योगदान संबंधी जागरूकता बढ़ाने से आज योग में बड़ी संख्या में लोगों की रुचि बढ़ी है।
9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY2023) की तैयारी शुरू हो चुकी है और आयुष मंत्रालय (MoA) को इसमें सक्रिय जन भागीदारी की उम्मीद है।
हर साल आईडीवाई एक थीम के साथ मनाया जाता है। पिछले वर्षों के विषय नीचे दिए गए हैं:

क्र.सं वर्ष थीम
1. 2015 सद्भाव और शांति के लिए योग
2. 2016 सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योग
3. 2017 स्वास्थ्य के लिए योग
4. 2018 शांति के लिए योग
5. 2019 हृदय के लिए योग
6. 2020 घर पर योग, परिवार के साथ योग
7. 2021 वेलनेस के लिए योग
8. 2022 मानवता के लिए योग

इस पृष्ठभूमि के साथ, आयुष मंत्रालय सभी नागरिकों से निम्न विषय पर विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करता है।
"9वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को किस थीम के साथ मनाई जाए?"
आपसे आग्रह है कि थीम का नाम सुझाने के साथ-साथ यह भी बताएं कि थीम के आधार पर इस बार के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को कैसे मनाया जाए।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 है

808 सबमिशन दिखा रहा है
ANSHU_GUPTA_1
ANSHU_GUPTA_1 2 साल 4 महीने पहले

Chitt ki vrittiyo ko nirodh karna hi yog hai.
Clean your Mind and Soul is True Yoga and by practicing yoga you can attain both physical and mental relaxation.

PoonamGupta_74
PoonamGupta_74 2 साल 4 महीने पहले

योग के द्वारा ज्ञान की प्राप्ति अर्थात् आत्म ज्ञान की प्राप्ति। योग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
‌‌‌आत्म ज्ञान/उन्नति के लिए योग।

BALBIR SINGH_90
BALBIR SINGH_90 2 साल 4 महीने पहले

2023 के लिए थीम.
.वैश्विक एकता के लिए योग
चूंकि भारत इस वर्ष जी-20 की मेजबानी कर रहा है जी 20 देशों में योग को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाए तथा योग दिवस को संपूर्ण सर्वांगीण विकास तथा वैश्विक शांति के रूप में मनाया जाए इस हेतु समस्त देशों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाए तथा वैश्विक स्तर पर योग प्रशिक्षक तैयार करके योग का प्रचार किया जाए।

aartisanjayjoshi
aartisanjayjoshi 2 साल 4 महीने पहले

योगा करने से हमे बहुत फायदा होगा क्योंकि योगा स्वस्थ के लिए अच्छा है।

tips | Keyboard