Design a Logo for Department of Environment Forest and Climate Change (DEFCC)
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार (डीईएफसीसी) एक ...
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार (डीईएफसीसी) एक संगठन के रूप में बिहार की विविध पारिस्थितिकी को प्रोत्साहित करने और हमारे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ उपयोग की दिशा में काम करता है।
पर्यावरण संरक्षणवादी संगठन के तौर पर डीईएफसीसी के दर्शन, उद्देश्य और भूमिकाओं को Logo में प्रदर्शित किया जाना चाहिए और इसमें सतत जीवन शैली के लिए बिहार की संस्कृति की प्रकृति पर सह-निर्भरता को व्यक्त किया जाना चाहिए। विभाग द्वारा विभिन्न प्लेटफार्मों पर आधिकारिक तौर पर इस डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा।
पुरस्कार और प्रशंसा पत्र
1. विजेता को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
2. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से विजेता को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
प्रविष्टियां 31 जुलाई 2020 तक भेज दी जानी चाहिए।
नियम और शर्तें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।